फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आयुर्वेद जीवन की आधारशिला : ब्रजेश पाठक

विज्ञापन
बाइक रैली निकालते आयुष डॉक्टर।
विज्ञापन
लखनऊ। आयुर्वेद को सिर्फ बीमारी के इलाज तक सीमित रखने के बजाय स्वस्थ जीवनशैली का हिस्सा बनाने की जरूरत है। आयुर्वेद स्वस्थ और निरोगी जीवन की आधारशिला है। ये बातें उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने बुधवार को 11वें आयुर्वेद दिवस पर राजधानी में आयोजित बाइक रैली को रवाना करते हुए कहीं।
विज्ञापन

''स्वस्थ भविष्य के लिए आयुर्वेद'' विषय पर आयोजित रैली को हरी झंडी दिखाने के बाद उपमुख्यमंत्री ने कहा कि आयुर्वेद भारतीय चिकित्सा परंपरा का अभिन्न हिस्सा रहा है। गांवों में लंबे समय तक स्वास्थ्य व्यवस्था का प्रमुख आधार आयुर्वेद ही रहा है। उन्होंने कहा कि तेज जीवनशैली में लोग उपचार के तत्काल परिणाम चाहते हैं, जिससे एलोपैथिक चिकित्सा की ओर उनका रुझान बढ़ा है। इसके बावजूद आयुर्वेद स्वस्थ जीवन के लिए महत्वपूर्ण है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल से भारत की प्राचीन चिकित्सा परंपरा को देश-दुनिया में नई पहचान मिली है। आयुर्वेद को जन-जन तक पहुंचाने और इसकी वैश्विक स्वीकार्यता बढ़ाने के उद्देश्य से आयुर्वेद दिवस मनाने की शुरुआत हुई। आयुर्वेद को उपचार पद्धति के साथ स्वस्थ जीवनशैली और निरोगी समाज के आधार के रूप में अपनाने की जरूरत है।
विज्ञापन

ये रहे मौजूद
आयोजन में आयुष राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. दयाशंकर मिश्र ''दयालु'', प्रमुख सचिव आयुष रंजन कुमार, महानिदेशक आयुष जीएस प्रियदर्शी, विशेष सचिव आयुष मदन सिंह, निदेशक आयुष डॉ. नारायण दास सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

बाइक रैली निकालते आयुष डॉक्टर।

बाइक रैली निकालते आयुष डॉक्टर।

बाइक रैली निकालते आयुष डॉक्टर।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें