पेंशनर्स को मिले कैशलेस इलाज, ग्रेच्युटी का पूरा भुगतान।
लखनऊ। पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन, उत्तर प्रदेश आवास एवं विकास परिषद ने बुधवार को 12वां पेंशन दिवस व अधिवेशन का आयोजन किया। अध्यक्ष कमलेश्वर तिवारी की अध्यक्षता में पेंशनरों की समस्याओं पर चर्चा हुई। एसोसिएशन ने वित्त नियंत्रक शिवेंद्र कुमार को मांगपत्र सौंपकर कैशलेस इलाज और ग्रेच्युटी भुगतान की मांग की।
उन्होंने पेंशन कार्यालय में बुजुर्गों की सुविधा के लिए लिफ्ट लगाने की मांग रखी। मांगपत्र में एक जनवरी 2016 से पहले सेवानिवृत्त कर्मचारियों को पुनरीक्षित पेंशन का लाभ उसी तारीख से देने की बात कही गई। अनंतिम पेंशन का स्थायी समाधान और ग्रेच्युटी पूरा करने की भी मांग रखी गई। पंडित दीनदयाल उपाध्याय राज्य कर्मचारी कैशलेस चिकित्सा योजना का लाभ पेंशनरों को देने की मांग की। पेंशन ट्रस्ट में 1600 करोड़ रुपये निवेश, डिजिटल जीवन प्रमाणपत्र व छठे वेतनमान के लंबित एरियर का शीघ्र भुगतान भी मांगा।