फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या महिला आरक्षी दरिंदगी मामला: हुई पहली कार्रवाई, लापरवाही में जीआरपी इंस्पेक्टर लाइन हाजिर

Fri, 08 Sep 2023 10:26 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला संवाद, अयोध्या

सार

सुल्तानपुर से अयोध्या सरयू एक्सप्रेस ट्रेन से ड्यूटी करने आ रही महिला आरक्षी से दरिंदगी के मामले में रेलवे पुलिस ने पहली कार्रवाई करते हुए अयोध्या कैंट थाना प्रभारी पप्पू यादव को लाइन हाजिर कर दिया है। 
विज्ञापन
अयोध्या महिला कांन्सटेबल केस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सुल्तानपुर से अयोध्या सरयू एक्सप्रेस ट्रेन से ड्यूटी करने आ रही महिला आरक्षी से दरिंदगी के मामले में रेलवे पुलिस ने पहली कार्रवाई करते हुए अयोध्या कैंट थाना प्रभारी पप्पू यादव को लाइन हाजिर कर दिया है। हालांकि घटना के दस दिन बाद भी मामले का खुलासा नहीं हो सका है।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार व शुक्रवार को एसटीएफ व रेलवे पुलिस की टीमों ने अयोध्या से मनकापुर रेलवे स्टेशन के बीच जांच की। सीसीटीवी फुटेज एक बार फिर जांचे गए घटना की कड़ियों को जोड़ने के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है। वहीं घटना के खुलासे के लिए सर्विलांस की कई टीमें काम कर रही हैं। 

घटना के समय ट्रेन में व आसपास कितने मोबाइल एक्टिव थे, इसका पता लगाया जा रहा है। स्थानीय खुफिया इकाई व रेलवे इंटेलीजेंस की टीमें भी अपने स्तर से घटना की जांच में जुटी है। फिलहाल मामले में अभी भी पीड़िता बयान नहीं दे सकी है। माना जा रहा है कि उसके बयान के बाद ही जांच की दिशा तय हो पाएगी। हालांकि वह खतरे से बाहर बताई जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें