हनुमानगढ़ी दर्शन के बाद सभी अतिथि सपरिवार रामलला के दरबार पहुंचे। यहां उन्होंने रामलला के सम्मुख अपनी श्रद्धा निवेदित की। रामजन्मभूमि के मुख्य अर्चक आचार्य सत्येंद्र दास ने सभी अतिथियों को रामनामी, रामचरितमानस व रामलला का प्रसाद भेंट किया। इसके बाद भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सहित सभी मुख्यमंत्री व उपमुख्यमंत्री राममंदिर निर्माण स्थल पहुंचे। जहां श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय, ट्रस्टी महंत दअआनेंद्र दास, डॉ.अनिल मिश्र, बिमलेंद्र मोहन प्रताप मिश्र,द्वारा सभी को राममंदिर का मॉडल भेंटकर स्वागत सत्कार किया गया। इसके बाद एलएंडटी के इंजीनियरों ने प्रजेंटेशन के माध्यम से राममंदिर निर्माण की पूरी प्रक्रिया से आठ राज्यों की सरकारों को अवगत कराया गया। चंपत राय ने बताया कि अभी राममंदिर के नींव के दूसरे चरण का काम चल रहा है। विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष विशाल सिंह ने 15 मिनट के डॉक्यमेंट्री फिल्म के जरिए सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों को अयोध्या के विजन डॉक्यूमेंट-2047 से भी रूबरू कराया गया।
इन राज्यों के सीएम व डिप्टी सीएम ने किया दर्शन-पूजन
प्रदेश- मुख्यमंत्री
मध्यप्रदेश- शिवराज सिंह चौहान
गोवा- प्रमोद सावंत
अरूणाचल प्रदेश- पेेमा खांडू
मणिपुर-एन बीरेन सिंह
त्रिपुरा- बिप्लव कुमार देब
हरियाणा- मनोहर लाल खट्टर
गुजरात- भूपेंद्र भाई पटेल
असम- हिमंता बिस्वासरमा
डिप्टी सीएम
बिहार- सीएम रेणु देेेवी
बिहार- तार किशोर प्रसाद
अरूणाचल प्रदेश- चोना मीन
नागालैंड- यथंगो पट्टन
गोवा- चंद्रकांत कावेलकर