फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya: अयोध्या में खुला पर्यटक सहायता केंद्र, आसान होगा तीर्थाटन, दो सब इंस्पेक्टर व छह आरक्षी तैनात

Mon, 16 Feb 2026 08:53 PM IST
ishwar ashish नितिन मिश्र, अमर उजाला, अयोध्या

सार

अयोध्या में पर्यटकों व श्रद्धालुओं की संख्या को देखते हुए पर्यटक सहायता केंद्र का शुभारंभ किया गया है। यहां पर्यटक पुलिस के तहत एक इंस्पेक्टर, दो सब इंस्पेक्टर व छह आरक्षी तैनात किए गए हैं।
विज्ञापन
अयोध्या में बना पर्यटक सहायता केंद्र। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रामनगरी में उमड़ती भीड़ के बीच श्रद्धालुओं और पर्यटकों की सुविधा के लिए पर्यटक सहायता केंद्र का शुभारंभ किया गया है। तीर्थनगरी में प्रतिदिन लाखों श्रद्धालुओं के आगमन को देखते हुए यह कदम महत्वपूर्ण माना जा रहा है। केंद्र पर नौ पर्यटक पुलिस की तैनाती की गई है और इसमें सभी सेवानिवृत्त सैनिक हैं। इसमें एक इंस्पेक्टर, दो सब इंस्पेक्टर व छह आरक्षी के पद पर तैनात किए गए हैं, जो अनुशासन और सेवा भावना के साथ श्रद्धालुओं की मदद करेंगे। अपनी तरह का यह प्रदेश का चौथा पर्यटक सहायता केंद्र है।

विज्ञापन


रामनगरी में रोजाना एक लाख से अधिक श्रद्धालु और पर्यटक आते हैं। देश के विभिन्न राज्यों के अलावा विदेशी श्रद्धालुओं की संख्या भी बढ़ी है। लंबे समय से अयोध्या में पर्यटक सहायता केंद्र की स्थापना की कवायद चल रही थी। पर्यटक सहायता केंद्र केवल सूचना देने तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि यह श्रद्धालुओं के लिए एक वन-स्टॉप हेल्प डेस्क के रूप में कार्य करेगा। नया घाट स्थित पुलिस चौकी के पास ही इस केंद्र का शुभारंभ शुक्रवार को किया गया।

ये भी पढ़ें - सपा से बोले सीएम : कांग्रेस तो यहां से मुक्त हो गई, आप यदि महापुरुषों का अपमान करेंगे तो आपका भी यही हश्र होगा
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - बोर्ड परीक्षाएं बुधवार से, इन 70 कंप्यूटरों से प्रदेश के सभी केंद्रों की होगी ऑनलाइन निगरानी; छात्रों को दिए गए टिप्स


पर्यटक सहायता केंद्र पर श्रद्धालुओं को प्रमुख मंदिरों और दर्शनीय स्थलों की जानकारी, दर्शन व्यवस्था, समय और मार्गदर्शन, ठहरने के लिए होटल व धर्मशालाओं की सूची, शहर का मार्ग मानचित्र और यातायात संबंधी सूचना, आपातकालीन सहायता और संपर्क नंबर, खोया-पाया सहायता, वरिष्ठ नागरिकों व दिव्यांग श्रद्धालुओं के लिए विशेष मार्गदर्शन जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।
विज्ञापन


भीड़ प्रबंधन और आकस्मिक स्थिति में होंगे मददगार
उत्तर प्रदेश सैनिक कल्याण निगम बोर्ड में पंजीकृत पूर्व सैनिकों को ही यहां नियुक्ति दी गई है। केंद्र पर नियुक्त किए गए सैनिकों में इंस्पेक्टर ओम प्रकाश चौबे, सब इंस्पेक्टर पवन कुमार सिंह व डीके मिश्र, आरक्षियों में राजीव सिंह, हंसराज, देशराज, राना सिंह, शशांक सिंह, शिवभूषण शामिल हैं। भीड़ प्रबंधन, मार्गदर्शन और किसी भी आकस्मिक स्थिति में त्वरित प्रतिक्रिया देने में इनकी भूमिका अहम रहेगी।

अयोध्या उपनिदेशक पर्यटन बीपी सिंह का कहना है कि लखनऊ, आगरा, वाराणसी के बाद अब अयोध्या में पर्यटक सहायता केंद्र खोला गया है। यहां धार्मिक पर्यटन लगातार नई ऊंचाइयों को छू रहा है। ऐसे में यह सहायता केंद्र न केवल श्रद्धालुओं की यात्रा को सुगम बनाएगा, बल्कि शहर की सकारात्मक छवि भी प्रस्तुत करेगा। बाहरी राज्यों और विदेशों से आने वाले पर्यटकों के लिए यह केंद्र मार्गदर्शक की भूमिका निभाएगा। केंद्र पर तैनात कर्मियों को प्रशिक्षित भी किया जाएगा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें