फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya: अयोध्या से उत्तराखंड के लिए सीधी उड़ान आज से, कुल नौ शहरों के लिए मिलेंगी 22 उड़ानें

Wed, 06 Mar 2024 10:53 AM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या

सार

अयोध्या से उत्तराखंड के लिए आज से उड़ान प्रारंभ हो रही है। इसके साथ ही अयोध्या देश के नौ शहरों से जुड़ जाएगी और राम नगरी से कुल 22 उड़ानों की सुविधा उपलब्ध होगी।
विज्ञापन
अयोध्या इंटरनेशनल एयरपोर्ट - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रामनगरी अयोध्या से देवभूमि के लिए हवाई यात्रा का इंतजार खत्म हो गया है। बुधवार को पहली बार देहरादून एयरपोर्ट से उड़ान भरने वाला विमान महर्षि वाल्मिकी हवाई अड्डे पर उतरेगा। इसके साथ ही अयोध्या धाम से देवभूमि की यात्रा अब और भी सुगम हो जाएगी।

विज्ञापन


इसके चलते हवाई मार्ग के जरिए रामनगरी से जुड़ने वाले शहरों की संख्या भी बढ़कर नौ हो जाएगी। यही नहीं देहरादून की फ्लाइट के साथ ही अयोध्या से कुल 22 उड़ानें शुरू हो जाएंगी।

ये भी पढ़ें - सरकार में पश्चिम और पूर्वांचल का दबदबा बढ़ा; तीन दर्जन से अधिक जिलों को अब भी प्रतिनिधित्व नहीं
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - योगी कैबिनेट विस्तार: दारा सिंह को मिला सब्र का फल, उप-चुनाव में हार के बाद भी मिला मंत्री पद
विज्ञापन


देवभूमि उत्तराखंड की राजधानी देहरादून और अयोध्या के बीच बुधवार से सीधी विमान सेवा शुरू करने को लेकर नागरिक उड्डयन मंत्रालय की ओर से मंजूरी मिल गई है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी देहरादून के एयरपोर्ट से विमान को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। वहां से सुबह 9:40 बजे उड़ान भरने वाली फ्लाइट यहां सुबह 11:30 बजे पहुंचेगी।

इसके बाद इधर से दोपहर 12:15 बजे फ्लाइट टेक ऑफ करेगी, जो दोपहर 1:55 बजे देहरादून में लैंड करेगी। ये विमान सेवा शुरू होने के साथ ही रामनगरी में उड़ानों की संख्या 22 हो जाएंगी। वहीं, दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, कोलकाता, जयपुर, अहमदाबाद, पटना, बेंगलुरू के साथ देहरादून भी रामनगरी से हवाई मार्ग से जुड़ने वाले शहरों की सूची में शामिल हो गया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें