रामजन्मभूमि में गिलहरी को दिया गया स्थान।
- फोटो : amar ujala
लंका विजय में रामसेतु निर्माण के दौरान अपनी अहम भूमिका निभाने वाली गिलहरी को भी अब राम मंदिर ट्रस्ट ने विशेष स्थान दिया है। ट्रस्ट ने उसे अंगद टीले पर स्थापित किया है जहां से वह मंदिर की ओर निहारती नजर आ रही है। राम मंदिर भवन निर्माण समिति की बैठक में शामिल होने अयोध्या पहुंचे समिति अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र ने बताया कि मंदिर अपने पूर्णता की ओर बढ़ रहा है और अब इसकी गुणवत्ता की जांच शुरू की जाएगी। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी तैयारियां तेज हैं।