लखनऊ हाईकोर्ट ने बुधवार को उत्तर प्रदेश के अयोध्या जिले में स्थित साकेत महाविद्यालय प्रबंधन के वित्तीय अधिकार सीज करने के आदेश दिए हैं।अदालत ने महाविद्यालय के भौतिक विज्ञान विभाग के प्रोफेसर राजेश वर्मा की याचिका पर सुनवाई करते हुए यह आदेश दिया है।
बता दें कि महाविद्यालय प्रबंधन ने प्रोफेसर राजेश वर्मा का गोंडा में तबादला कर दिया था, जिसके बाद उन्होंने हाईकोर्ट में शिकायत की थी। अदालत ने राजेश वर्मा को फिलहाल साकेत महाविद्यालय में ही ज्वाइन कराने के निर्देश दिए हैं।