फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह करोड़ रुपये कीमत की 20 किलो नेपाली चरस बरामद  चार नेपाली महिला तस्कर गिरफ्तार

Wed, 12 Feb 2020 04:19 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
lucknow news - फोटो : lucknow
विज्ञापन
प्रभारी निरीक्षक मनीष कुमार पांडे ने बताया कि सशस्त्र सीमा बल व पुलिस बल के संयुक्त गश्ती अभियान में रात्रि नेपाली बस से भारत जा रही चार महिलाओं के पास से जांच के दरमियान 20 किलो नेपाली चरस बरामद हुई जिसे लेकर महिलाएं दिल्ली जा रही थी तलाशी के दरम्यान पकड़ी गई।
विज्ञापन


सशस्त्र सीमा बल के 42 वी वाहिनी के प्रभारी कमांडेंट शैलेश कुमार ने बताया कि पकड़ी गई महिला तस्कर नेपाल के लमही की रहने वाली है। तस्करी के आरोप में जिन्हें गिरफ्तार किया गया है उनमें  प्यारी पुन पत्नी बघिमन उम्र 54 वर्ष, गन्माला पुन पत्नी पुरवन, शीला ओली पत्नी जगत ओली, धन्मया रोका पत्नी रामकुमार रोका, निवासी लमही वार्ड नंबर 5 नेपाल के रूप में हुई है।

इन्हें पकड़ने में पुलिस की ओर से उपनिरीक्षक डीके मिश्र, रंजयलाल साहनी, अशोक कुमार, महिला आरक्षी कोमल शर्मा सशस्त्र सीमा बल के सहायक उपनिरीक्षक कुलदीप सिंह, आरक्षी जसवंत सिंह,महिला आरक्षी संतोष, प्रीति रानी,रंजू कुमारी का विशेष योगदान रहा है
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें