फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्याः बारातियों से भरी सफारी रेलिंग तोड़ नहर में गिरी, एक की मौत

Sat, 23 Nov 2019 04:43 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या
विज्ञापन
दुर्घटनाग्रस्त सफारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

अयोध्या में बारातियों से भरी सफारी गाड़ी रेलिंग तोड़कर सूखी नहर में गिर गई। जिसमें एक बाराती की मौत हो गई, वहीं सात बुरी तरह घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां एक की हालत नाजुक बनी हुई है।

विज्ञापन

घटना पूराकलंदर के गंगोली नहर की है। अंबेडकरनगर के भीटी थाना क्षेत्र के तेजापुर से कोतवाली नगर के देवकाली क्षेत्र में बारात आई थी।

बारात के वापस लौटते समय बारातियों से भरी सफारी रेलिंग तोड़ सूखी नहर में जा गिरी। जिसमें सवार एक बाराती निखिल सिंह की मौत हो गई। वहीं उसमें बैठे अन्य सात लोग घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां एक की हालत गंभीर बनी हुई है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें