फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी:ट्रेनों के लिए खुला अयोध्या रूट, 6 ट्रेनें आज से बहाल, 30 बदले रास्ते से चल रहीं आएंगी अपने मार्ग पर

Thu, 25 Jan 2024 09:11 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला सिटी रिपोर्टर, लखनऊ

सार

राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के दौरान भीड़ को नियंत्रित करने के लिए अयोध्या रूट की कई ट्रेनें बंद कर दी गईं थीं, वह आज से बहाल हो जाएंगी। 
विज्ञापन
Ram Mandir: astha special train - फोटो : Agency (File Photo)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 अयोध्या रूट की निरस्त चल रहीं छह ट्रेनें बृहस्पतिवार से बहाल हो जाएंगी। वहीं बदले रास्ते से चलाई जा रहीं अयोध्या रूट की 30 ट्रेनें भी अपने तय मार्ग पर लौट आएंगी। इससे अयोध्या जाने वाले यात्रियों और श्रद्धालुओं को सहूलियत होगी।

विज्ञापन


पूर्वोत्तर रेलवे के सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने बताया कि मेंटेनेंस कार्यों के कारण निरस्त व बदले रूट से चलाई जा रही थीं। उत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल की ओर से अयोध्या धाम-अयोध्या कैंट-सलारपुर रेलखंड की निरस्त व मार्ग परिवर्तित की गई ट्रेनें 25 जनवरी से बहाल हो जाएंगी। 12529 पाटलिपुत्र-लखनऊ जंक्शन एक्सप्रेस, 12530 लखनऊ-जंक्शन पाटलिपुत्र एक्सप्रेस, 15069 गोरखपुर-ऐशबाग एक्सप्रेस, 15070 ऐशबाग-गोरखपुर एक्सप्रेस, 15113 गोमतीनगर-छपरा कचेहरी एक्सप्रेस व 13114 छपरा-कचेहरी गोमतीनगर एक्सप्रेस बहाल हो जाएंगी।

वंदे भारत बहाल, पर साढ़े पांच घंटे रही लेट
अयोध्या कैंट से आनंदविहार वाया लखनऊ चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन बुधवार को बहाल कर दी गई। यह ट्रेन पिछले सात जनवरी से निरस्त चल रही थी। बहाली के बाद पहले दिन ही ट्रेन चारबाग रेलवे स्टेशन पर शाम 5:20 बजे के बजाय 5:35 घंटे की देरी से पहुंची।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें