फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या दुष्कर्म मामला: संसद में सपा पर भाजपा होगी हमलावर, इस रिपोर्ट के आधार पर बनाई गई घेरने की रणनीति

Mon, 05 Aug 2024 02:46 PM IST
रोहित मिश्र सुधीर कुमार सिंह, अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

Ayodhya rape case:अयोध्या दुष्कर्म का मामला अब संसद तक पहुंचने वाला है। अयोध्या प्रकरण को लेकर वार-पलटवार की गूंज अब संसद में सुनाई देगी।
विज्ञापन
निशाने पर हो सकते हैं अखिलेश और अवधेश। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 अयोध्या प्रकरण को लेकर वार-पलटवार की गूंज अब संसद में सुनाई देगी। इसे लेकर भाजपा ने रणनीति तैयार कर ली है। वहीं, रविवार को अयोध्या गई तीन सदस्यीय टीम ने अपनी रिपोर्ट तैयार कर ली है, जिसे शीर्ष नेतृत्व को भेज दिया है। वहीं, पार्टी सूत्रों का मानना है इस प्रकरण को भाजपा ने संसद में जोर-शोर से उठाने की तैयार कर ली गई है।
विज्ञापन


दरअसल, अयोध्या में ओबीसी समाज की एक बच्ची के साथ हुए दुष्कर्म के मामले में जिस मोईद खान को मुख्य आरोपी बताया जा रहा है, उसे भाजपा, सपा का सक्रिय सदस्य बता रही है। भाजपा इस घटना को लेकर जिस तरह से आक्रामक है, उससे साफ है इस मामले में भाजपा सपा को छोड़ने वाली नहीं है। भाजपा के रणनीतिकार मानते हैं कि इस घटना के बहाने सपा और उसके सहयोगी दलों पर हमला करने का इससे बेहतर अवसर नहीं मिल सकता है। इसलिए भाजपा सरकार और संगठन इस घटना की पीड़िता के साथ पूरी तरह से खड़ा दिखना चाहते हैं।

वहीं, घटना में पार्टी के सक्रिय पदाधिकारी मोईद खान का नाम आने से सपा बैकफुट पर दिखाई दे रही है। उधर, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव आरोपी का डीएनए टेस्ट कराने की मांग करके मामले को दूसरी तरफ मोड़ने की पूरी कोशिश करते हुए दिख रहे हैं। लेकिन, भाजपा उनकी हर चाल का जवाब देने को तैयार है। इसी कड़ी में भाजपा अब इस प्रकरण को यूपी से उठाकर राष्ट्रीय स्तर पर सपा को घेरने की तैयारी में है। इसलिए पार्टी के सांसद इसे संसद में उठाकर सपा और कांग्रेस को घेरने का काम करेंगे।
विज्ञापन


इसलिए मंगाई है रिपोर्ट
पार्टी सूत्रों का कहना है कि संसद में इस मुद्दे को उठाने से पहले भाजपा ने घटना के संबंध में पूरी जानकारी जुटाने के लिए ही तीन सदस्यीय टीम को अयोध्या भेजा था। भाजपा ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के. लक्ष्मण के निर्देश पर सांसद बाबूराम निषाद और डॉ. संगीता बलवंत के अलावा प्रदेश ओबीसी मोर्चा के अध्यक्ष नरेंद्र कश्यप रविवार को अयोध्या गए थे। वहां पर तीनों नेताओं ने पीड़िता के परिजनों और अधिकारियों से मिलकर पूरी जानकारी ली है। सूत्रों का कहना है कि तीनों नेताओं की टीम ने शाम को ही इसकी रिपोर्ट दिल्ली भेज दी है। इसलिए माना जा रहा है कि सोमवार को यह मुद्दा संसद में उठ सकता है।

सपा सांसद को घेरने का भी बड़ा मौका
लोकसभा चुनाव में फैजाबाद सीट हारने के बाद से भाजपा सपा को घेरने का मौका ढूंढ रही थी। संयोग से घटना के आरोपी मोईद खान का संबंध सपा से होने और सपा सांसद के करीबी होने की बात सामने आई तो भाजपा ने इसे सपा को घेरने का बड़ा अवसर मानते मुखर हो गई है। वहीं, मुख्यमंत्री के निर्देश पर आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करके यह भी संदेश दे दिया गया है कि आरोपी पर चाहे कितने भी प्रभावशाली का हाथ क्यों न हो, उसे छोड़ा नहीं जाएगा।

सपा के पीडीए प्रेम पर भी उठ रहे सवाल
पिछड़े समाज की एक गरीब और नाबालिग बच्ची के साथ हुए शर्मनाक घटना को लेकर सपा ने जिस तरह से बयानबाजी की है, उससे सपा के पीडीए प्रेम पर भी सवाल खड़ा हो रहा है। फैजाबाद सीट हारने के बाद से ही सपा अध्यक्ष जिस तरह से दलित सांसद अवधेश प्रसाद को संसद में अपने साथ अगली सीट पर बिठाकर हिंदुत्व की हार का संदेश देते हुए भाजपा पर ताना मार रहे हैं, अब ठीक उसी तर्ज पर भाजपा भी आरोपी के अवधेश प्रसाद से संबंधों काे आधार बनाकर संसद में घेरने के मौका का फायदा उठाएगी।
विज्ञापन




 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें