श्रीराम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने कहा कि 22 जनवरी से पहले किसी को नहीं पता चलेगा कि गर्भगृह में किस मृर्तिकार की बनी रामलला की मृर्ति स्थापित की जा रही है। 23 जनवरी को जनता खुद दर्शन कर सकेगी।
श्रीराम मंदिर तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने कहा कि 22 जनवरी से पहले किसी को भी पता नहीं चलेगा कि राम मंदिर में किस मूर्तिकार की मूर्ति विराजित हो रही है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि नगर भ्रमण में भी आम लोग मूर्ति को देख नहीं सकेंगे। 23 जनवरी से जनता खुद दर्शन कर सकेगी। ये जवाब ट्रस्ट के महासचिव ने अमर उजाला अयोध्या के ब्यूरो चीफ प्रदीप अवस्थी से बातचीत में दिया।