फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राम मंदिरः सीएम पहुंचे अयोध्या, मंदिर पहुंचकर व्यवस्थाओं की करेंगे समीक्षा, सुबह से है भारी भीड़

Tue, 23 Jan 2024 04:32 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या

सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अयोध्या पहुंच गए हैं। प्रशासन ने लोगों से हड़बड़ाहट में न आने की अपील की है। अब तक करीब ढाई लाख लोगों ने रामलला के दर्शन किए हैं।
विज्ञापन
अयोध्या पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अयोध्या पहुंच गए हैं। उनका हेलीकॉप्टर रामकथा हेलीपैड पर उतरा। उनके साथ शासन के उच्चाधिकारी अयोध्या में मौजूद हैं। अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा के बाद पहले दिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी है। इससे उन्हें नियंत्रित करने के लिए प्रशासन को कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है।

विज्ञापन


मामले की जानकारी पर सीएम योगी ने वहां खुद ही जाने का निर्णय लिया है जिससे हालात पर नजर रखी जा सके।

वहीं, लोगों की भारी भीड़ देखते हुए जिला प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वो हड़बड़ाहट में अयोध्या न आएं। 10-15 दिन बाद आएंगे तो सुगमता से रामलला के दर्शन हो सकेंगे।

जिले के कमिश्नर गौरव दयाल व आईजी रेंज प्रवीण कुमार ने बताया कि अयोध्या में अब तक ढाई लाख श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं और अभी रात तक चार से पांच लाख श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें