फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya: बकाया टैक्स न जमा करने पर होटल व शॉपिंग कॉम्पलेक्स पर छापा, तत्काल जमा किए 15 लाख रुपये

Mon, 24 Feb 2025 06:54 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या

सार

अयोध्या जिले में कुर्की की प्रक्रिया को जैसे ही शुरू किया गया, वैसे ही बकायेदार की ओर से 15 लाख की धनराशि जमा कर दी गई। साथ ही बाकी के लिए थोड़ी मोहलत मांगी गई। होटल प्रबंधक ने कहा कि टैक्स गलत तरीके से लगाया गया है।
विज्ञापन
रिकाबगंज स्थित अलका टावर। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नगर निगम ने बड़े बकाएदारों के खिलाफ अभियान की शुरुआत करते हुए बकाया टैक्स न जमा करने पर रिकाबगंज में एक होटल और शॉपिंग कॉम्पलेक्स पर छापा मारा। बकाया धनराशि में से 15 लाख तत्काल जमा कर देने की वजह से फिलहाल दोनों बकायेदारों के खिलाफ कुर्की की प्रक्रिया को रोकते हुए 31 मार्च तक की मोहलत दी गई है।

विज्ञापन


नगर आयुक्त संतोष शर्मा के निर्देश पर अपर नगर आयुक्त सुमित कुमार ने सोमवार से शुरू हुए अभियान के लिए सहायक नगर आयुक्त गुरु प्रसाद पांडेय के नेतृत्व में टीम गठित की। इस टीम ने पहले दिन नगर निगम के सबसे बड़े बकाएदारों में शामिल रिकाबगंज के होटल अलका राजे और अलका टॉवर पर छापा मारा। टीम के सदस्य प्रर्वतन दल को लेकर पूरी तैयारी के साथ पहुंचे थे। कुर्की की प्रक्रिया को जैसे ही शुरू किया गया, वैसे ही बकायेदार की ओर से 15 लाख की धनराशि जमा कर दी गई। साथ ही बाकी के लिए थोड़ी मोहलत मांगी गई।

अपर नगर आयुक्त सुमित कुमार ने अमर उजाला को बताया कि होटल पर नगर निगम का 38 लाख और टॉवर पर 27 लाख रुपये बकाया है। पिछले सात साल से इन दोनों बकायेदारों की ओर से टैक्स नहीं जमा किया गया। नगर निगम की ओर से कई बार नोटिस भेजा गया। इन नोटिसों का कोई जवाब भी नहीं दिया जबकि शॉपिंग कॉम्पलेक्स में सभी दुकानों का संचालन हो रहा है। इससे आय भी हो रही है। इसके बावजूद टैक्स जमा करने के प्रति गंभीरता नहीं दिखाई।
विज्ञापन


नगर निगम की टीम में सहायक नगर आयुक्त सौरभनाथ, कर अधीक्षक जय प्रकाश व विनोद गौड़ के साथ आरआई अनिल, बृजेंद्र व वंदना शामिल रहीं। टीम का नेतृत्व कर रहे सहायक नगर आयुक्त गुरु प्रसाद पांडेय ने बताया कि नगर निगम क्षेत्र में जितने भी बड़े बकायेदार हैं, उन सभी को कई बार नोटिस दिया जा चुका है। इसके बाद भी टैक्स न जमा करने पर अब कुर्की करने का अभियान शुरू किया गया है।

दूसरी तरफ होटल अलका राजे के प्रबंधक राम भुवन तिवारी ने बताया कि बकाया धनराशि में से 15 लाख रुपये जमा कर दिए गए हैं। 31 मार्च तक बाकी धनराशि भी जमा कर दी जाएगी। फिलहाल होटल बंद चल रहा है। टैक्स गलत ढंग से आया है। इसमें संशोधन करने के लिए आवेदन भी किया गया है। फिर भी नगर निगम की ओर से पूरा टैक्स जमा करने के लिए दबाव बनाया जा रहा है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें