फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नूरी बाबा की बढ़ेगी मुश्किल: एनएसए के तहत हुई कार्रवाई, अब संपत्ति का ब्यौरा खंगाला जाएगा

Fri, 21 Mar 2025 02:58 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या

सार

नूरी बाबा पर जिलाधिकारी ने एनएसए के तहत कार्रवाई की है। अब उसकी संपत्ति का ब्यौरा खंगाला जाएगा। उसे 1 जनवरी 2025 को गिरफ्तार किया गया था।
विज्ञापन
नूरी बाबा - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नकली नोट व्यवसायी व मदरसा संचालक नूरी बाबा की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। एक तरफ जहां उसके विरुद्ध एनएसए के तहत कार्रवाई की गई है। वहीं, दूसरी तरफ उसके आय के स्रोत व संपत्ति का ब्योरा भी खंगाला जाएगा। ऐसे में उसकी मुश्किलें और बढ़ सकती हैं।

विज्ञापन


मल्हीपुर थाना क्षेत्र के लक्ष्मनपुर गंगापुर निवासी मुबारक अली उर्फ नूरी बाबा को एक जनवरी 2025 को उसके साथियों के साथ गिरफ्तार किया गया था। जिसके पास से नकली नोट, नोट छापने में प्रयुक्त प्रिंटर व अन्य सामान बरामद किया गया था। बाद में उसके विरुद्ध संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर जेल भेजा गया। अब इस मामले में पुलिस रिपोर्ट के आधार पर डीएम अजय कुमार द्विवेदी ने नूरी बाबा के विरुद्ध राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम के तहत कार्रवाई की है।

मामले की जांच एएसपी के नेतृत्व में गठित एसआईटी कर रही है। एसआईटी नूरी बाबा के मुंबई व नेपाल सहित पश्चिम बंगाल कनेक्शन की जांच करने के साथ ही उसके आय के स्रोत व अर्जित संपत्ति का ब्योरा भी खंगालेगी। ऐसे में नूरी बाबा की मुश्किलें अभी और बढ़ सकती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें