फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेल्थ अपडेट: महंत नृत्य गोपालदास की हालत गंभीर, ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया

Sun, 03 Oct 2021 09:45 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या

सार

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास की तबीयत बिगड़ गई है। डॉक्टरों की राय के बाद उन्हें मेदांता लखनऊ में शिफ्ट किया गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने फोन कर उनका हालचाल लिया।
विज्ञापन
महंत नृत्य गोपालदास - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्यगोपाल दास की हालत गंभीर हो गई है। उन्हें रविवार शाम मेदांता में भर्ती कराया गया है। सांस लेने में तकलीफ और पेशाब संबंधी समस्या होने की वजह से उन्हें आईसीयू में ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया है। चिकित्सा विशेषज्ञों की टीम उनकी निगरानी कर रही है।

विज्ञापन


महंत नृत्य गोपालदास की तबीयत रविवार सुबह खराब हुई। स्थानीय चिकित्सकों के इलाज के बाद भी उन्हें आराम नहीं मिला। दोपहर बाद उनकी हालत गंभीर होने लगी। इस पर उन्हें लखनऊ रेफर कर दिया गया। शाम को वह मेदांता हॉस्पिटल पहुंचे। मेदांता हास्पिटल के मेडिकल डायरेक्टर डॉ. राकेश कपूर ने बताया कि महंत को कई तरह से संक्रमण हैं।

ऐसे में उन्हें क्रिटिकल केयर मेडिसिन के आईसीयू में भर्ती कराया गया है। वह ऑक्सीजन सपोर्ट पर हैं। क्रिटिकल केयर मेडिसिन और यूरोलॉजी विभाग के डॉक्टरों की टीम उपचार में लगी है। उनके फेफड़े में भी संक्रमण है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार सुबह सभी जांच रिपोर्ट के साथ विशेषज्ञों की टीम विचार विमर्श करेगी फिर आगे के इलाज की दिशा तय की जाएगी।

प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनका हालचाल लिया और चिकित्सा के समुचित प्रबंध करने के निर्देश दिए।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें