फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: अयोध्या के सांसद अवधेश ने किया प्रो. रामगोपाल का बचाव, मध्य प्रदेश के मंत्री पर साधा निशाना

Sun, 18 May 2025 02:08 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या

सार

अयोध्या के सांसद अवधेश प्रसाद ने प्रो. रामगोपाल यादव का बचाव करते हुए कहा कि उन्होंने कुछ भी गलत नहीं कहा है भाजपा को मध्य प्रदेश के मंत्री विजय शाह को छह साल के लिए पार्टी से बाहर करना चाहिए।
विज्ञापन
सपा सांसद अवधेश प्रसाद - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान के खिलाफ ऑपरेशन सिंदूर में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली विंग कमांडर व्योमिका सिंह पर समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और सांसद प्रो. रामगोपाल यादव की ओर से जाति को लेकर अभद्र टिप्पणी के सवाल पर अयोध्या से सपा सांसद अवधेश प्रसाद ने रामगोपाल यादव का बचाव किया। 

विज्ञापन


उन्होंने मध्य प्रदेश में भाजपा सरकार के मंत्री विजय शाह को लेफ्टिनेंट कर्नल सोफिया कुरैशी पर अभद्र टिप्पणी को लेकर मंत्रिमंडल से हटाए जाने के साथ पार्टी से निष्कासित करने की मांग की। प्रो. रामगोपाल यादव का बचाव करते हुए सपा सांसद ने कहा कि वह हमारी पार्टी के वरिष्ठतम नेता हैं और बहुत ही विद्वान व जानकार हैं। उनकी विचारधारा, सोच और मानसिकता इस देश में आपसदारी और भाईचारा की है। जातिवादी सोच उनके अंदर कभी नहीं रही है। इस तरह का आरोप यदि कोई लगाता है तो उसको पहले समझना होगा।

प्रो. रामगोपाल यादव का बचाव करते हुए सपा सांसद ने कहा कि उन पर ऐसा कोई आरोप नहीं है और जिसने भी ये आरोप लगाया है, वह उसकी विचारधारा, सोच और मानसिकता के आधार पर है। हिंदुस्तान में यदि सेना का किसी ने सम्मान किया है तो वह स्व. मुलायम सिंह यादव हैं। प्रो. रामगोपाल का बयान जातिवादी बयान नहीं है। कोई भ्रामक बयान नहीं है। देश को तोड़ने वाला बयान नहीं है।
विज्ञापन


देश को तोड़ने वाला बयान मध्य प्रदेश के मंत्री विजय शाह का है। ऐसे मंत्री के खिलाफ कोर्ट ने एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया है लेकिन भाजपा ने अब तक उस मंत्री को मंत्रिपरिषद से नहीं हटाया है। इस मामले में चेतावनी देते हुए अवधेश प्रसाद ने कहा कि 48 घंटे के अंदर भाजपा उस मंत्री को कम से कम छह साल के लिए पार्टी से बाहर करे।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें