फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow: पत्नी से विवाद के बाद अधिवक्ता ने इंदिरा डैम में लगाई छलांग, बचाने कूदा रिश्तेदार, दोनों की मौत

Sun, 18 May 2025 01:40 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

लखनऊ में पत्नी से विवाद के बाद एक अधिवक्ता इंदिरा डैम में कूद गया। उसे बचाने के लिए रिश्तेदार ने भी छलांग लगा दी। दोनों के शव बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन
अनुपम तिवारी और शिवम उपाध्याय - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी लखनऊ में शुक्रवार की देर रात पत्नी से विवाद के बाद एक अधिवक्ता ने इंदिरा डैम में छलांग लगा दी। उसे बचाने के लिए उसका रिश्देतार पीछे से कूद गया। इससे दोनों युवक डूब गए। सूचना पर पहुंची पुलिस गोताखोरों की मदद से युवकों की तलाश की रविवार को दोनों की लाश मिली।

विज्ञापन


मूल रूप से मऊ जिले के मधुबन थाना क्षेत्र के गोपालपुर गांव निवासी अनुपम तिवारी (37) लखनऊ में रहते थे। यहां वह हाईकोर्ट की लखनऊ खंडपीठ में अधिवक्ता थे। देर रात पत्नी से उनकी कहासुनी हो गई। इसके बाद वह घर से निकल गए। उनके पीछे-पीछे उनके रिश्तेदार शिवम उपाध्याय (20) भी गए।  

यह भी पढ़ेंः- यूपी: पूरा प्रदेश तपिश-लू की चपेट में, बांदा में पारा 46 के पार पहुंचा, आज इन जिलों के लिए जारी हुआ अलर्ट
विज्ञापन
विज्ञापन


रात करीब 11.45 बजे अनुपम इंदिरा डैम के पास पहुंचे। उन्होंने जान देने के उद्देश्य से डैम में छलांग लगा दी। शिवम ने देखा तो वह उन्हें बचाने के लिए कूद गया। पुलिस ने घटना की जानकारी ली। इसके बाद एसडीआरएफ को सूचना दी। सूचना पर पहुंची एसडीआरएफ टीम और स्थानीय गोताखोर दोनों की तलाश में जुटे रहे। टीम ने लगभग 32 घंटे बाद वर्षीय अनुपम तिवारी की लाश बरामद की। वहीं, शिवम उपाध्यायकी लाश कल ही मिल गई थी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें