फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya: रामनगरी के मंदिरों में शालिग्राम-तुलसी का हुआ विवाह, निकाली गई भव्य बारात, देखें वीडियो

Tue, 12 Nov 2024 09:14 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या

सार

अयोध्या के मंदिरों में शालिग्राम और तुलसी की विवाह परंपरा निभाई गई। इस दौरान भव्य बारात भी निकाली गई। सभी रस्मों को विधि-विधान से पूरा किया गया।
विज्ञापन
इस अवसर पर भगवान का भव्य श्रृंगार किया गया। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देवोत्थानी एकादशी के अवसर पर रामनगरी में श्रीहरि की जय-जयकार गूंज उठी। मंगलवार की देर रात मंदिरों और घरों से लेकर सरयू घाट तक शालिग्राम-तुलसी विवाह की परंपरा निभाई गई। 
विज्ञापन

रामकोट स्थित लवकुश मंदिर से भव्य बारात भी निकाली गई।

बैंडबाजे के साथ महंत लवकुश दास की अगुवाई में भगवान शालिग्राम की भव्य बारात निकाली गई। जो विभिन्न मार्गों से होते हुए वापस मंदिर पहुंची और देर रात मंदिर में शालिग्राम व तुलसी के विवाह की रस्म विधि-विधान पूर्वक निभाई गई।

विज्ञापन
विज्ञापन


दशरथ महल बड़ा स्थान में महंत देवेंद्र प्रसादाचार्य के संयोजन में विधि-विधान पूर्वक शालिग्राम-तुलसी का विवाह कराया गया। इस दौरान विवाह गीतों की भी प्रस्तुति कलाकारों ने दी। इसी तरह परिक्रमा मार्ग स्थित दुर्गा काली दरबार में महंत सूर्यानंद के सानिध्य में तुलसी विवाह का आयोजन किया गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें