फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी उपचुनाव : अलग-थलग पड़े बसपा प्रत्याशी, अपने दम पर कर रहे हैं चुनाव प्रचार, स्टार प्रचारक हैं नदारद

Tue, 12 Nov 2024 09:05 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

UP by-election: यूपी में नौ सीटों पर होने वाले चुनावों में चुनाव प्रचार अपने चरम पर है। सपा और भाजपा जोर-शोर से चुनाव प्रचार कर रहे हैं लेकिन बसपा के खेमे में सन्नाटा है। 
 
विज्ञापन
अब तक प्रचार में नहीं दिखीं मायावती। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश में नौ सीटों पर हो रहे विधानसभा उपचुनाव में प्रचार के लिए बहुजन समाज पार्टी ने 40 स्टार प्रचारकों की सूची तो जारी की, लेकिन अभी तक जमीन पर कोई बड़ा नेता नजर नहीं आया है। खुद बसपा सुप्रीमो मायावती ने किसी भी प्रत्याशी के समर्थन में जनसभा को संबोधित नहीं किया है। वहीं सबसे ज्यादा डिमांड वाले पार्टी के नेशनल कोआर्डिनेटर आकाश आनंद भी यूपी उपचुनाव के प्रचार अभियान से नदारद हैं।

विज्ञापन


बता दें कि बसपा ने सभी नौ सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारे हैं। पार्टी को भाजपा, सपा के साथ आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) चुनौती पेश कर रही हैं। आजाद समाज पार्टी के अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद यूपी उपचुनाव में खासा सक्रिय भी हैं, लेकिन बसपा के खेमे में सन्नाटा पसरा है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल अधिकतर सीटों पर प्रचार की खानापूर्ति कर रहे हैं। 

पार्टी ने यूपी उपचुनाव के लिए राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा को भी स्टार प्रचारक बनाया है, लेकिन उन्होंने अभी तक किसी जनसभा को संबोधित नहीं किया है। हालांकि मायावती महाराष्ट्र और झारखंड में चुनाव प्रचार का लगातार कार्यक्रम है। हरियाणा चुनाव के बाद आकाश आनंद की सक्रियता नहीं दिख रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें