फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या: राम मंदिर का मुख्य निर्माण कार्य पूरा, दिसंबर तक होगा फाइनेंशियल क्लोजर, ट्रस्ट को सौंपी संपत्तियां

Fri, 20 Nov 2026 10:30 AM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या

सार

राम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र ने कहा कि मंदिर निर्माण का काम पूरा हो चुका है। परकोटा छोड़कर सभी निर्मित संपत्तियां ट्रस्ट को सौंप दी गई हैं। तीन साल तक कमियां दूर करने की जिम्मेदारी निर्माण एजेंसियों को सौंपी गई है।
विज्ञापन
राम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष ने की घोषणा - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र शुक्रवार को अयोध्या पहुंचे। उन्होंने राम मंदिर परिसर में चल रहे निर्माण कार्यों की प्रगति की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि राम मंदिर परिसर का मुख्य निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। अब एलएंडटी के जिम्मे कोई बड़ा निर्माण कार्य शेष नहीं है। दिसंबर 2026 तक निर्माण कार्यों का फाइनेंशियल क्लोजर पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

विज्ञापन


नृपेंद्र मिश्र ने बताया कि परकोटा को छोड़कर निर्माण के दौरान तैयार की गई सभी संपत्तियां राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को सौंप दी गई हैं। निर्माण कार्यों में गुणवत्ता संबंधी किसी भी तरह की कमी सामने आने पर संबंधित निर्माण एजेंसियां अगले तीन वर्षों तक उसे दुरुस्त करेंगी। इसके लिए निर्माण कंपनियों के पांच प्रतिशत भुगतान को फिलहाल रोककर रखा गया है। इस राशि का भुगतान कमियों को दूर कराने और गुणवत्ता सुनिश्चित होने के बाद ही किया जाएगा।

ये भी पढ़ें - यूपी: ज्यादा सीटों के लिए प्रेशर पॉलिटिक्स की राह पर निषाद पार्टी और सुभासपा, अपना दल की ये रणनीति
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - भावुक आजम बोले- मुझे देश छोड़ने की अनुमति दे सरकार, बच्चों से बीड़ी बनवा लेता, लेकिन जेल नहीं जाने देता


उन्होंने बताया कि मंदिर परिसर के बाहर भी कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं पर काम चल रहा है। इनमें ऑडिटोरियम, ट्रस्ट कार्यालय और सरयू नदी के निकट राम मंदिर संग्रहालय का निर्माण शामिल है। संग्रहालय में कुल 20 गैलरी बनाई जाएंगी। इसके लिए विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार हो चुकी है। जल्द ही टेंडर प्रक्रिया शुरू की जाएगी। संग्रहालय का निर्माण दिसंबर 2027 तक पूरा होने की उम्मीद है।
विज्ञापन


नृपेंद्र मिश्र ने बताया कि श्रद्धालुओं को अब मंदिर परिसर में स्थित विभिन्न मंदिरों और अन्य स्थलों का भ्रमण करने की अनुमति दे दी गई है। इससे श्रद्धालु राम मंदिर परिसर की धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत को करीब से देख सकेंगे।

मथुरा में मंदिर निर्माण से जुड़े सवाल पर उन्होंने स्पष्ट किया कि अयोध्या राम मंदिर निर्माण समिति का गठन सुप्रीम कोर्ट के आदेश के तहत हुआ था। ऐसे में समिति का कार्यक्षेत्र अयोध्या तक ही सीमित है। मथुरा में मंदिर निर्माण से संबंधित किसी विषय पर समिति की कोई भूमिका नहीं है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें