फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुना है क्या: 'अंदरूनी कहानियों से भी पर्दा उठा', 'नौकरशाहों के बीच प्रेम बढ़ाता सोमरस', 'मजलिस के मुरीद'

Fri, 20 Nov 2026 10:25 AM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

'सुना है क्या' कॉलम में हम आपके लिए लेकर आते हैं सत्ता के गलियारों के वो किस्से जो बड़ी चर्चा में हैं। आज के कॉलम में एक कथा का जिक्र है। वहीं, दो नौकरशाहों की करीबियों का जिक्र है और एक आईपीएस  जिनका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। पढ़ें, ये किस्से: 
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी में चल रही एक कथा ने प्रदेश के बदले सियासी हालात को बयां कर दिया है इसके साथ ही बाहुबलियों की अंदरूनी कहानियों से भी पर्दा उठा दिया है। वहीं, दो ज्ञानी नौकरशाह इन दिनों प्रेमरस में डूबे हुए हैं जिनके किस्से बड़े चर्चा में हैं। वहीं, एक आईपीएस के मजलिस का वीडियो वायरल होने से वो चर्चा में हैं। पढ़ें, ये किस्से: 

विज्ञापन


भक्त या दरबारी
सूबे में चल रही एक कथा ने तमाम बाहुबलियों की अंदरूनी कहानियों से भी पर्दा उठा दिया। मौका पूजा-पाठ का था, लेकिन वहां हुए शक्ति प्रदर्शन ने लोगों को तब चौंका दिया, जब कोडीन कांड से जुड़े एक बाहुबली अपने लाव लश्कर के साथ पहुंचे। जिस शख्स को वह कई साल से अपना रहनुमा नहीं मान रहे थे और जिसकी गाहे-बगाहे फजीहत करने का मौका नहीं चूकते थे, अचानक उसी के दरबारी बन गए। अब इसे सियासत से जोड़कर देखा जा रहा है कि जाने कब कौन काम आ जाए। वैसे भी बदले सियासी हालात में दोनों ने एक बड़े नेता से अदावत ठान ली है। किसी ने खूब कहा है कि दुश्मन का दुश्मन दोस्त होता है....

प्रेम बढ़ाता सोमरस
दो ज्ञानी नौकरशाह इन दिनों प्रेम रस में सराबोर हैं। इनमें से एक की अपनी पत्नी से नहीं बनती, तो दूसरे की अपने पति से। शायद इसी वजह से दोनों एक-दूसरे के करीब आ गए हैं। वे अक्सर सरकारी दौरों के नाम पर दूसरे शहरों में जाते रहते हैं। दफ्तर में होते हैं तो सोमरस का पान कर शामें खुशनुमा बनाते हैं। अब यह बात किसी से छिपी नहीं है कि दोनों समझदारी के ऊंचे पायदान पर हैं।
विज्ञापन


मजलिस के मुरीद
गंगा किनारे वाले शहर में पहले एक कमिश्नर महोदय अपने सरकारी आवास पर मजलिस आयोजित करने को लेकर कोपभाजन बने थे। अब उसी राह पर कमिश्नरेट में तैनात एक आईपीएस भी हैं। उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह मजलिस में तकरीर करते नजर आ रहे हैं। उनकी तकरीर से वहां मौजूद लोग मुरीद होते दिख रहे हैं। हालांकि, वीडियो कुछ साल पुराना है, लेकिन इसने आईपीएस को फिर चर्चा में ला दिया है। वर्षों से इस पर बनी खामोशी अब खाकी में हलचल का सबब बनती जा रही है। तमाम अधिकारी इस वीडियो को साझा कर रहे हैं। चर्चा है कि आखिर इसे अब वायरल क्यों किया गया। वीडियो यूट्यूब पर भी अपलोड हो चुका है।
विज्ञापन


आपके पास भी ऐसी कोई जानकारी या समाचार हो तो 8859108085 पर व्हाट्सएप करें।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें