फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya: राममंदिर में पुजारियों की नियुक्ति प्रक्रिया पूरी, मोबाइल रखने की अनुमति नहीं, पालन करेंगे कठोर नियम

Mon, 09 Dec 2024 08:16 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या

सार

राम मंदिर के लिए 10 पुजारियों की नियुक्ति प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। नए पुजारियों को नए नियमों का पालन करना होगा।  उन्हें जल्द ही ड्यूटी पर तैनात किया जाएगा।
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र की पुजारी प्रशिक्षण योजना में प्रशिक्षित दस पुजारियों की नियुक्ति प्रक्रिया पूरी हो गई है। हालांकि पुजारियों ने राममंदिर में अभी ड्यूटी करना शुरू नहीं किया है। अभी तीन-चार दिनों तक उन्हें फिर से प्रशिक्षित किया जाएगा। इसके बाद उन्हें राममंदिर में पुराने अर्चकों के साथ पूजा-अर्चना के लिए लगाया जाएगा।

विज्ञापन


नए पुजारियों की बैठक सोमवार को रामकोट स्थित ट्रस्ट के भवन में हुई। बैठक में महंत मिथिलेश नंदिनी शरण, महंत डॉ़ रामानंद दास, ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय, ट्रस्टी डॉ़ अनिल मिश्र ने सभी दस पुजारियों को मंदिर में पूजा-अर्चना के लिए बनाई गई नियमावली की जानकारी दी।

ये भी पढ़ें - राममंदिर निर्माण के साथ बाजारों में धनवर्षा, सिर्फ तीन साल के आंकड़े कह रहे विकास की कहानी
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - प्रगतिशील किसानों का हुआ सम्मान, विशेषज्ञ बोले- उर्वरा शक्ति बढ़ाने पर जोर दें किसान


बता दें कि राम मंदिर में दस प्रशिक्षित पुजारियों की नियुक्ति दो वर्ष के परिवीक्षा काल के लिए कर दी गई है। इन सभी पुजारियों को नियुक्ति पत्र के बजाय एक समझौता पत्र दिया गया है। पुजारियों को सशर्त नियुक्त किए जाने पर विशेष बल दिया गया है।
विज्ञापन


बताया गया कि चूंकि पुजारियों को चार माह पहले प्रशिक्षण दिया गया था। इसलिए ड्यूटी पर भेजने से पहले एक रिफ्रेशर कोर्स तीन-चार दिनों का कराया जा रहा है। पुजारियों को जो सिखाया गया है, उनमें से उन्हें कितना याद है, यह जानने का प्रयास है। इसके बाद सभी पुजारियों का उपनयन संस्कार होगा, फिर उन्हें राममंदिर में ड्यूटी दी जाएगी। माना जा रहा है कि खरमास लगने से पहले सभी पुजारियों को राममंदिर में प्रवेश दे दिया जाएगा।

नई नियमावली के तहत ड्यूटी करेंगे पुजारी
नए पुजारियों के मंदिर में ड्यूटी पर आने के बाद से कई नए नियम लागू होने की संभावना है। एंड्राएड मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर रोक रहेगी। पुजारियों को ट्रस्ट की ओर से हैंडसेट प्रदान किया जा चुका है। गर्भगृह में बात करने की अनुमति नहीं होगी। साथ ही पुजारियों के लिए ड्रेस कोड भी लागू किया जाएगा। नई नियमावली के तहत सभी पुजारियों को रोटेशन के तहत राममंदिर समेत परिसर के सभी मंदिरों में पूजा-अर्चना करना होगा। जिस पुजारी की ड्यूटी गर्भगृह में होगी वह निर्धारित समय तक बाहर नहीं निकल सकेगा। बाहर ड्यूटी करने वाले पुजारी अंदर नहीं जा सकेंगे। रोटेशन के अनुसार अलग-अलग मंदिरों में पुजारियों को लगाया जाएगा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें