फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ram Mandir News: राम मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के मामले में एफआईआर दर्ज, मिला था ईमेल

Tue, 15 Apr 2025 05:47 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या

सार

Ayodhya News: राम मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी का ईमेल आने के बाद मंगलवार को एफआईआर दर्ज करा दी गई है। वहीं, मंदिर परिसर की सुरक्षा भी कड़ी कर दी गई है।
विज्ञापन
राम मंदिर - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Ayodhya Ram Mandir: अयोध्या के राम मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी का ईमेल मिलने के बाद मामले में मंगलवार को एफआईआर दर्ज कर ली गई है। रविवार को भेजे गए ईमेल में मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी देने के साथ ही सुरक्षा बढ़ाने की हिदायत दी गई थी।

विज्ञापन


ईमेल मिलने के बाद व्यापक सर्च अभियान चलाया गया था और सतर्कता बढ़ा दी गई थी। हालांकि, सर्च अभियान में कुछ भी नहीं मिला था फिर भी मामले को गंभीरता से लेते हुए राम जन्मभूमि ट्रस्ट कार्यालय के अकाउंट ऑफिसर महेश कुमार ने साइबर थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।

ये भी पढ़ें - लोकबंधु अस्पताल में आग: 'पापा को बचाओ वो फंस गए हैं...' चीख-पुकार और भगदड़; दहशत के वो चार घंटे, जानें हर अपडेट
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - बहराइच में भीषण हादसा: बस ने ऑटो में मारी टक्कर, एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत... 14 गंभीर रूप से घायल


बता दें कि अयोध्या में हर रोज देश भर से हजारों की संख्या में श्रद्धालु आ रहे हैं। सुरक्षा के लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं। इसके लिए प्रशासन पूरी तरह अलर्ट नजर आ रहा है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें