सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने करणी सेना के आगरा में प्रदर्शन और धमकी देने पर कहा कि हम डरने वाले नहीं हैं। हम आगरा जाएंगे। हमें एनएसजी हटने का कोई मलाल नहीं हैं।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि यूपी में कानून व्यवस्था जीरो है। उद्योगपति डरे हुए हैं। वह सरकार से सवाल नहीं कर सकते हैं। वन ट्रिलियन डॉलर की इकॉनमी सिर्फ एक सपना है। अखिलेश यादव आगरा में करणी सेना के प्रदर्शन और सपा नेताओं को धमकी देने के सवाल पर जवाब दे रहे थे।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि जो डरपोक है वह एनएसजी रखे हैं। मुझे एनएसजी वापस हटने कोई मलाल नहीं। हम लोग महाराजाओं के खिलाफ नहीं है। राजा की कोई जाति नहीं होती है। हम आगरा जाएंगे। हम डरने वाले नहीं है।
दिल्ली वाले लखनऊ वालों को चकमा देने में लगे हैं। अब चलाचली की बेला है तो डंडे की बात कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मैं अपने कार्यकर्ताओं से कहूंगा कि सोशल मीडिया पर कुछ न लिखें।
अगला डीजीपी कार्यवाहक या फिर सिंह होगा
अखिलेश यादव ने कहा कि एक अहम विभाग (गृह) में अगला अधिकारी (डीजीपी) कार्यवाहक व सिंह होगा। यह तय है।