अयोध्या में श्रीराम मंदिर के शिखर पर 25 नवंबर को प्रस्तावित ध्वजारोहण कार्यक्रम के मद्देनजर यातायात व्यवस्था के कुशल संचालन के लिए बड़े वाहनों ट्रक, ट्रैक्टर, डीसीएम और अन्य मालवाहक वाहन के लिए डायवर्जन व्यवस्था 23 नवंबर की अर्द्धरात्रि से शुरू हो जाएगी।
हनुमानगुफा चौराहा से लता मंगेशकर चौक, लता मंगेशकर चौक से हनुमानगढ़ी दोनों ओर वाहनों का प्रवेश बंद, आशिफबाग चौराहा से चूड़ामणि चौराहा और विद्याकुंड की ओर आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।
बड़ी छावनी से रायगंज, मौनीबावा आश्रम-मरदहिया घाट से रामघाट की ओर जाने वाले दोनों मार्ग बंद और साथी तिराहा से रामघाट काशीराम कॉलोनी, रामघाट चौराहे से दीनबंधु-हनुमानगढ़ी, दीनबंधु अस्पताल बैरियर से छोटी छावनी की ओर सभी दिशाओं में प्रवेश बंद रहेगा।
चूड़ामणि चौराहा से टेढ़ी बाजार, विद्याकुंड तिराहा से लंगड़वीर चौराहा दोनों मार्ग बंद, रायगंज पुलिस चौकी, कनीगंज तिराहा से अयोध्या धाम जंक्शन की ओर प्रवेश प्रतिबंधित, साकेत्तपुरी कॉलोनी मोड़ से परिक्रमा मार्ग, रानोपाली रेलवे क्रॉसिंग से टेड़ी
बाजार-लंगड़वीर की ओर दोनों मार्ग बंद रहेगा।
टेढ़ी बाजार से श्रीराम अस्पताल रामजन्मभूमि थाना, इकचाल अंसारी आवास मोड़ से रामपथ पर प्रवेश बंद, श्रीराम अस्पताल तिराहा से दंतधावन, दंतधावन कुंड से हनुमानगढ़ी, तुलसी स्मारक से हनुमानगढ़ी की ओर सभी मार्ग बंद रहेंगे। दोराही कुआं से टेढ़ी बाजार, गैस गोदाम तिराहा से राजघाट और गोलाघाट से लक्ष्मण किला से नयाघाट, जैन मंदिर तिराहा से दंतधावन से अयोध्या धाम की ओर दोनों दिशाओं में मार्ग बंद किया जाएगा।
सब्जीमंडी से पोस्ट ऑफिस, गहोई आश्रम से तुलसी उपवन, अशर्फी भवन चौराहा से पोस्ट ऑफिस की ओर सभी रास्तों पर प्रतिबंध, प्रमोदवन तिराहा से प्रमोदवन मोड़-रामपथ पर आवागमन रोक, सहादतगंज बूथ-01 से नवीन मंडी रामपथ, गद्दोपुर अंडरपास से आरटीओ दफ्तर की ओर प्रवेश बंद रहेगा।
नवीन मंडी सर्विस लेन से शांति चौक, मऊशिवाला तिराहा से नवीन मंडी की ओर दोनों दिशाओं में रोक, रायबरेली रोड से नवीन मंडी से शांति चौक, शांति चौक सर्विस लेन से एनएच-27 की और और अग्रसेन तिराहा, जनौरा अंडरपास, देवकाली सर्विस लेन, बेनीगंज तिराहा, उदया चौराहा से राम मंदिर की तरफ जाने वाले सभी रास्ते बंद रहेंगे।