फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या: इंजेक्शन के ओवरडोज से बुजुर्ग की मौत, वार्ड बॉय और नर्स सस्पेंड; परिवार ने कहा शव नहीं लेंगे

Sat, 31 May 2025 09:47 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला संवाद, अयोध्या

सार

Ayodhya Medical College: अयोध्या के मेडिकल कॉलेज में भारी लापरवाही का मामला सामने आया है। यहां इंजेक्शन के ओवरडोज से एक बुजुर्ग की मौत हो गई। 
विज्ञापन
अयोध्या मेडिकल कॉलेज का मामला। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अयोध्या के राजर्षि दशरथ मेडिकल कॉलेज में बुजुर्ग मरीज की मौत हो गई। परिवारजनों ने मेडिकल कॉलेज के वार्ड बॉय और स्टाफ नर्स पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। मृतक नरेंद्र बहादुर सिंह को बीपी और शुगर की परेशानी थी। उनकी बेटियों ने बृहस्पतिवार शाम को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया था।
विज्ञापन


 इंजेक्शन का ज्यादा डोज देने की वजह से बुजुर्ग व्यक्ति की मौत की आशंका जताई जा रही है। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सत्यजीत वर्मा ने मामले को संज्ञान में लिया है। लापरवाही पाए जाने पर वार्ड बॉय अखिलेश और संबंधित स्टाफ नर्स को तत्काल प्रभाव से किया निलंबित कर दिया है। उन्होंने कहा कि जांच कर मामले में जो भी अन्य दोषी पाए जाएंगे, उन पर भी कार्रवाई की जाएगी। 

मृतक बुजुर्ग मरीज की बेटियों का कहना है कि जब तक हमारी बात सीएम योगी तक नहीं पहुंचेगी, तब तक हम अपने पिता का शव नहीं ले जाएंगे। पीड़ित परिवार अयोध्या के बीकापुर कोतवाली क्षेत्र के रजौरा गांव का रहने वाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें