फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहलगाम हमले पर टिप्पणी का मामला: हाईकोर्ट 6 जून को सुनेगा नेहा सिंह का पक्ष, एफआईआर को दी थी चुनौती

Sat, 31 May 2025 09:12 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

FIR against Neha Singh: लोक गायिका नेहा सिंह के मामले को लखनऊ हाईकोर्ट 6 जून को सुनेगा। हजरतगंज थाने में दर्ज हुई एफआईआर को उन्होंने कोर्ट में चुनौती दी थी।
विज्ञापन
लोक गायिका नेहा सिंह राठौर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखनऊ इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने पहलगाम हमले पर टिप्पणी के मामले में लोक गायिका नेहा सिंह राठौर की याचिका पर अगली सुनवाई 6 जून को नियत की है। राठौर ने लखनऊ के हजरतगंज थाने में अपने खिलाफ दर्ज एफआईआर को हाईकोर्ट में चुनौती दी है।
विज्ञापन


न्यायमूर्ति विवेक चौधरी और न्यायमूर्ति बृजराज सिंह की खंडपीठ ने यह आदेश राठौर की याचिका पर दिया। याची ने मामले दर्ज एफ आई आर को चुनौती देकर रद्द करने का आग्रह किया है। पिछली सुनवाई पर कोर्ट ने साक्ष्यों को याची को सौंपने के मुद्दे पर सुनवाई के लिए याचिका को प्राथमिकता पर सूचीबद्ध करने का आदेश दिया था। इसी 29 मई को याची के अधिवक्ता के आग्रह पर कोर्ट ने याचिका को 6 जून को सूचीबद्ध करने का आदेश दिया है।

गौरतलब है कि आतंकवादियों ने पहलगाम में पर्यटकों पर निर्ममता से हमला कर जानें ली थीं। हमले के बाद नेहा सिंह राठौर पर सोशल मीडिया में विवादित टिप्पणी करने का आरोप है। इसे लेकर अभय सिंह निर्भीक नाम के कवि ने नेहा सिंह राठौर के खिलाफ हजरतगंज थाने में दो समुदायों के बीच में वैमनस्यता उत्पन्न करने व आईटी एक्ट के आरोपों में एफआईआर दर्ज कराई है। इसी एफआई आर को चुनौती देकर राठौर ने यह याचिका दाखिल की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें