फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या जिला पंचायत सदस्य चुनाव : जिपं अध्यक्ष पद की चाबी निर्दलीय व बसपा के पाले में

Fri, 07 May 2021 01:17 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या

सार

अयोध्या में जिला पंचायत सदस्य पद का चुनाव में आवश्यक बहुमत किसी के पास नहीं है, फिर भी सपा व भाजपा जैसे दल जिला पंचायत अध्यक्ष की क़ुर्सी पर निगाह बनाए हुए हैं।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अयोध्या में जिला पंचायत सदस्य पद का चुनाव में आवश्यक बहुमत किसी के पास नहीं है, फिर भी सपा व भाजपा जैसे दल जिला पंचायत अध्यक्ष की क़ुर्सी पर निगाह बनाए हुए हैं। 40 सदस्य वाले इस सीट पर सबसे ज्यादा सीट समाजवादी पार्टी ने हासिल की है, उसके पास कुल 17 सीटें हैं। जबकि सत्तारूढ़ दल भाजपा को महज 8 सीटों से ही संतोष करना पड़ा है। वहीं कांग्रेस का खाता भी नहीं खुला तो बसपा ने 4 सीटों पर विजय हासिल की है। शेष 11 सीटों पर निर्दलीयों ने बाजी मारी है। ऐसे में तय है कि अध्यक्ष पद की चाबी निर्दलीय व बसपा के पाले में होगा। वहीं, सपा ने ज्यादातर निर्दलीय को अपना समर्थक बताया है लेकिन इनमें से कुछ लोगों ने इनकार कर दिया है। वहीं, भाजपा ने अभी अपने पत्ते नहीं खोले हैं, लेकिन उनके वरिष्ठ नेताओं का कहना है कि वह बहुमत की संख्या के करीब हैँ।

विज्ञापन


अयोध्या में जिला पंचायत सदस्य पदों का चुनाव खासा रोमांचक रहा। बड़े-बड़े दिग्गजों को हार का मुंह देखना पड़ा और सामने आए परिणामों में बहुमत का आंकड़ा किसी के पास नहीं है। कुल 40 सदस्यों में से जिला पंचायत अध्यक्ष चुने जाने के लिए 21 वोट चाहिए होंगे, जो किसी दल के पास नहीं। सपा को अध्यक्ष की सीट पाने के लिए चार वोट और हासिल करने होंगे। वहीं आठ सीट पर सिमटी भाजपा के लिए तो लड़ाई और भी कठिन होगी। कुल मिलाकर 11 निर्दलीय व 4 बसपा के जीते प्रत्याशी अध्यक्ष चुनने में अहम भूमिका निभाएंगे।

वहीं, चुनाव में बड़ नेताओं की हार पर गौर करें तो सत्तारूढ़ दल भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष व श्रावस्ती जिले के प्रभारी अवधेश पांडेय बादल, गिरीश पांडेय डिप्पुल, कृष्ण कुमार पांडेय खुन्नु जैसे अध्यक्ष पद के दावेदार प्रत्याशी चुनाव में धराशाई हो चुके हैं। वहीं, अगर दिग्गज नेताओं की बात करें तो भाजपा के पांचों विधायक अपने-अपने क्षेत्र में पार्टी को अपेक्षित सफलता नहीं दिला सकें हैं, सिर्फ अयोध्या विधायक वेद प्रकाश गुप्त ने अपने विधानसभा के एकमात्र ब्लाक पूरा की तीन सीटों पर दो पर भाजपा प्रत्याशी को जीत दिलाकर पार्टी की लाज बचाई है। दूसरी ओर सपा के गोसाईगंज के पूर्व विधायक अभय सिंह ने अपने विधानसभा सीट के मया ब्लाक से चारों सीट पर सपा प्रत्याशी को जिताकर अपने वर्चस्व को कायम किया है।
विज्ञापन


17 सीटों वाली सपा की राह भी आसान नहीं
जिप चुनाव में सबसे ज्यादा सीट सपा के खाते में आई है। 17 सीट पाने के बाद भी सपा बहुमत के जादुई आंकड़े से चार कदम पीछे हैं। हालांकि सपा नेता अपने पाले में 25 सदस्यों के होने का दावा कर रहे हैं, जिसकी सूची भी उन्होंने जारी की थी। लेकिन कुछ जीते हुए निर्दलीय सदस्यों ने इस पर आपत्ति जताते हुए सपा के साथ होने से इनकार किया है और सूची पर आपत्ति जताई है।

इसके बैकफुट पर हुई सपा ने सोशल मीडिया पर जारी इस सूची को डिलीट कर दिया है। ऐसे में तय है कि उसकी राह भी आसान नहीं है। वहीं, भाजपा ने अभी अपने पत्ते नहीं खोले हैं, यह तो तय है कि वह यह मौका आसानी से हाथ से जाने नहीं देगी। वर्तमान में उसके सामने सबसे बड़ी समस्या प्रत्याशी चयन को लेकर है, चुनाव जीते मसौधा के इंद्रभान सिंह व पूरा की रोली सिंह के नाम चर्चा में है। पार्टी के नेताओं का कहना है कि ज्यादातर निर्दलीय व कुछ अन्य दलों के लोग उनके संपर्क में हैं।

विज्ञापन

अयोध्या निर्वाचित जिला पंचायत सदस्यों की सूची

ब्लाक पूरा
-प्रथम- रामापति (बसपा)

-द्वितीय- रोली सिंह (भाजपा)

-तृतीय- देवता प्रसाद (भाजपा)

बीकापुर ब्लाक
प्रथम-सुनील कुमार(भाजपा)

द्वितीय-अतुल कुमार यादव (सपा)

तृतीय-शाहीन बानो (बसपा)

चतुर्थ- सुशीला (निर्दल)

मया ब्लाक
-प्रथम से-प्रेमा देवी (सपा)

-द्वितीय-नागेंद्र कुमार (सपा)

तृतीय-मनोज (सपा)

चतुर्थ-राजमणि यादव (सपा)

मिल्कीपुर
-प्रथम- अशोक कुमार (भाजपा)

द्वितीय-बबलू (भाजपा)

तृतीय-कौशल्या यादव (निर्दल)

चतुर्थ-अंकित पांडेय (निर्दल)

सोहावल ब्लाक
प्रथम-विनीता (सपा)

द्वितीय-चंद्रभान सिंह (निर्दल)

-तृतीय- रेनु रावत (सपा)

-चतुर्थ-सोनाली रावत (सपा)

तारुन ब्लाक
प्रथम-सियाराम (सपा)

द्वितीय-हरिश्चंद (बसपा)

तृतीय-उदित अग्रहरि (भाजपा)

चतुर्थ-अनीता देवी (सपा)

हैरिग्टंनगंज ब्लाक
प्रथम-आशा देवी (निर्दल)

द्वितीय-केशपती (सपा)

तृतीय-इंदुसेन (सपा)

मसौधा ब्लाक
-प्रथम-सीमा (सपा)

द्वितीय- मान सिंह (सपा)

तृतीय-इंद्रभान सिंह (भाजपा)

अमानीगंज ब्लाक
प्रथम-प्रतिमा (बसपा)

द्वितीय-अर्चना (सपा)

तृतीय-गुड़िया (निर्दल)

रुदौली ब्लाक
प्रथम-बलराम यादव (निर्दल)

द्वितीय-असजर अली (निर्दल)

तृतीय-रामभजन दास उर्फ खाकी दास (निर्दल)

चतुर्थ-कंचन कुमारी (निर्दल)

पंचम-राम नेवल लोधी (भाजपा)

मवई ब्लाक
प्रथम-रमला देवी (निर्दल)

द्वितीय-नीलम (सपा)तृतीय-राजावती
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें