फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या : 12 बीघा जमीन में हिस्सा न देने पर बहू ने ससुर को बांके और गड़ासे से कटवा डाला, 72 घंटे में खुलासा

Wed, 28 May 2025 06:07 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या

सार

अयोध्या के तारून क्षेत्र में 12 बीघा जमीन में हिस्सा न देने पर बहू ने अपने ससुर की निर्ममता से हत्या करवा दी। महिला ने अपने बेटे और उसके दोस्तों से वारदात को अंजाम दिलवाया।
विज्ञापन
पुलिस ने घटना का खुलासा किया। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अयोध्या जिले के तारून क्षेत्र में 12 बीघा जमीन रिटायर्ड अमीन की बांके और गड़ासे से काट कर की गई हत्या का कारण बन गई। खुद बहू ने 12 बीघा जमीन में हिस्सा न देने पर अपने चचिया ससुर की बेरहमी से हत्या करवा दी। इतना ही नहीं अपने बेटे और उसके दोस्तों से ही इस वारदात को अंजाम करवाया।

विज्ञापन


तारून पुलिस ने 72 घंटे के अंदर हत्या का खुलासा कर दिया है। मुख्य आरोपी बहू कृष्णावती और उसके बेटे के दोस्त आलोक तिवारी को गिरफ्तार कर लिया है। दो अन्य आरोपी कृष्णावती के बेटे अरविंद यादव व आदर्श सिंह को कस्टडी में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है। थाना तारून के बारा गांव में 19 मई को ट्यूबवेल पर सो रहे कर्मराज यादव की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई थी।

ये भी पढ़ें - यूपी में उमस भरी चिपचिपी गर्मी ने किया बेहाल, कल से बदलेगा मौसम... बूंदाबांदी के साथ तेज हवाएं देंगी राहत
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - राजकीय माध्यमिक विद्यालय: ऑनलाइन तबादले की प्रक्रिया 30 मई से होगी प्रारंभ, 4 जून तक शिक्षक कर सकते हैं आवेदन
विज्ञापन


मृतक के पुत्र दिनेश ने अपनी चचेरी भाभी कृष्णावती, उसके पुत्र अरविंद यादव, पुत्र के दोस्त आलोक तिवारी व आदर्श सिंह पर हत्या का आरोप लगाया था। पुलिस ने कृष्णावती व उसके बेटे के दोस्त आलोक तिवारी को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि अन्य आरोपी अरविंद यादव और आदर्श सिंह को भी पुलिस कस्टडी में लेकर गहनता से पूछताछ कर रही है। एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने बताया कि कृष्णावती के ससुर से मृतक करमराज यादव ने 12 बीघे जमीन बैनामा करवा ली थी। जब कृष्णावती के ससुर की मौत हो गई तो कृष्णावती मृतक कर्मराज यादव से अपना हिस्सा मांगने लगी लेकिन कर्मराज यादव ने हिस्सा देने से मना कर दिया। इसके बाद कृष्णावती और उसके पुत्र अरविंद यादव ने हत्या का प्लान बना लिया। 

अरविंद यादव ने अपने दो दोस्तों के साथ ट्यूबवेल पर सो रहे रिटायर्ड अमीन करमराज यादव की धारदार हथियार से हत्या कर दी। मामले में पुलिस ने कृष्णावती और उसके बेटे के दोस्त आलोक तिवारी को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि कृष्णावती के बेटे अरविंद यादव और आदर्श सिंह को भी पुलिस ने कस्टडी में लिया है। इनसे गहन पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने आरोपी से हत्या में इस्तेमाल हथियार भी बरामद कर लिया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें