फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya: सीआरपीएफ श्रीनगर में तैनात अयोध्या के लाल का निधन, शव गांव पहुंचा तो मच गया कोहराम

Fri, 09 Aug 2024 11:45 AM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, अमानीगंज (अयोध्या)

सार

अयोध्या जिले के रहने वाले सीआरपीएफ जवान शैलेंद्र द्विवेदी का शव शुक्रवार को उनके गांव लाया गया तो कोहराम मच गया। वह कश्मीर के श्रीनगर में 28 बटालियन सीआरपीएफ में तैनात थे। श्रीनगर मेडिकल कॉलेज में उनका इलाज चल रहा था।
विज्ञापन
गांव लाया गया सीआरपीएफ जवान का शव। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अयोध्या के अमानीगंज के मिल्कीपुर के ग्राम बसवार खुर्द निवासी अवधेश  द्विवेदी के पुत्र सीआरपीएफ जवान शैलेंद्र द्विवेदी (40) का श्रीनगर के मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान निधन हो गया। शैलेंद्र कश्मीर के श्रीनगर में 28 बटालियन सीआरपीएफ में तैनात थे।  

विज्ञापन


सीआरपीएफ जवान  के अचानक निधन की खबर सुनकर क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। बसवार खुर्द पूरे दूबे में उनके पैतृक आवास पर शोक संवेदना व्यक्त करने वालों का तांता लगा हुआ है। मृतक सीआरपीएफ जवान के पिता ने बताया कि वह वर्तमान में कश्मीर के श्रीनगर में तैनात थे। अचानक उनका ब्लड प्रेशर बढ़ गया। आननफानन उन्हें कश्मीर के श्रीनगर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। श्रीनगर हेड क्वार्टर पर उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।

इसके बाद उनके शव को शुक्रवार को राजकीय सम्मान के साथ विमान से लखनऊ लाया गया। वहां से उनके पैतृक आवास बसवार खुर्द पर शव पहुंचा है। श्रीनगर में ही सीआरपीएफ जवान के साथ उनकी पत्नी, बेटी वैष्णवी (15) तथा बेटा कान्हा (12) रहते थे।
विज्ञापन


पैतृक गांव में ही शव का अंतिम संस्कार किया जाएगा। सीआरपीएफ जवान का पार्थिव शरीर जब बसवार खुर्द गांव पहुंचा तो चारों तरफ कोहराम मच गया। गांव में ही गार्ड ऑफ ऑनर के बाद जवान के पार्थिव शरीर की अंत्येष्टि की जाएगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें