फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya: चचेरे भाई ने बहन पर फेंका गर्म दाल चावल, चेहरा और हाथ झुलसा, अस्पताल में भर्ती

Mon, 12 May 2025 03:43 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या

सार

अयोध्या के पूराकलंदर थाना क्षेत्र के एक गांव में एक चचेरे भाई ने अपनी बहन पर गर्म दाल चावल फेंक दिया जिससे वह झुलस गई। उसे अस्पताल में भर्ती किया गया है।
विज्ञापन
घटना में झुलसी युवती। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पारिवारिक विवाद के चलते एक चचेरे भाई ने गुस्से में आकर अपनी चचेरी बहन पर गर्म दाल चावल फेंक दिया। इससे बहन का चेहरा और हाथ झुलस गया। घायल अवस्था में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामला थाना पूराकलंदर के भदोखर मजरे कासिमपुर गांव का है।

विज्ञापन


गर्म दाल चावल से झुलसी सानिया ने बताया कि चचेरे भाई के यहां मुंडन संस्कार था। मैं अपने सगे भाई के यहां आई थी और जब मैं अपने चचेरे भाई के यहां मुंडन संस्कार में शामिल होने पहुंची तो गुस्से में आए मझले चचेरे भाई ने खाना खाते समय गर्म दाल चावल उसके चेहरे पर फेंक दिया। इससे उसका चेहरा और हाथ झुलस गया। दरअसल दो भाइयों में पारिवारिक विवाद चल रहा है।

इसमें आरोपी चचेरे भाई के छोटे भाई ने अपनी चचेरी बहन सानिया को मुंडन संस्कार में आमंत्रित किया था। इससे मझला भाई नाराज था और जैसे ही चचेरी बहन उसके घर पर आई, उसको गाली देते हुए उसके चेहरे पर गर्म दाल चावल फेंक दिया। आरोपी भाई के खिलाफ थाना पूराकलंदर में मुकदमा दर्ज करने की तहरीर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें