फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या ढांचा ध्वंस मामला: डॉ. राम विलास वेदांती ने दर्ज कराए बयान, कहा- मैं निर्दोष

Tue, 09 Jun 2020 11:50 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
विज्ञापन
डॉ. रामविलास वेदांती - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
अयोध्या स्थित ढांचा ध्वंस मामले में आरोपी डॉ. राम विलास वेदांती का बयान दर्ज किया गया। विशेष न्यायाधीश एसके यादव ने मामले की सुनवाई के लिए 10 जून की तारीख तय करते हुए आरोपी पवन कुमार पांडेय, बृज भूषण शरण सिंह और सतीश प्रधान को बयान दर्ज कराने के लिए तलब किया है।
विज्ञापन


वेदांती ने कोर्ट में दर्ज कराए बयान में पूरे मामले को राजनीतिक रंजिश के कारण चलाया जाना बताया है। उन्होंने इस मामले में खुद को निर्दोष बताया। कहा कि उनके खिलाफ कोई सबूत नहीं है। वेदांती ने उनके ऊपर लगाए गए इस आरोप को नकार दिया कि उन्होंने 6 दिसंबर 1992 को अन्य आरोपियों के साथ मिलकर ढांचा गिराने का षड्यंत्र किया। 

साथ ही कार सेवकों के साथ मिलकर ढांचा गिराकर उसके द्वार पर लगे मीरबाकी के शिलालेख को उठा ले गए। वेदांती से कोर्ट ने जब पूछा कि गवाहों ने अपने बयान में बताया है कि घटना वाले दिन लालकृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी, उमा भारती, अशोक सिंघल, पवन पांडेय, विनय कटियार समेत तमाम नेता घटनास्थल पर मौजूद थे। 
विज्ञापन


जिन्होंने भाषण दिए और भीड़ को उकसाया तथा ढांचा गिराया गया और खुशी मनाई गई तो वेदांती ने इसे भी गलत बताते हुए नकार दिया। वेदांती ने इस घटना को लेकर उनके खिलाफ  गवाहों द्वारा दिए गए बयानों को भी गलत व झूठ बताया है।
 
Trending Videos
विज्ञापन

कोर्ट ने आदेश दिया कि 11 जून को लल्लू सिंह, कमलेश त्रिपाठी, संतोष दुबे और राम चंद्र खत्री के बयान दर्ज होंगे। 12 जून को जय भगवान गोयल, ओमप्रकाश पांडेय, अमरनाथ गोयल और जयभान सिंह पवैया के बयान दर्ज किए जाएंगे। लिहाजा आरोपी अपनी तय तारीख पर कोर्ट में हाजिर रहें। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें