वहीं राम जन्मभूमि न्यास के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास, बाबरी मस्जिद के पक्षकार इकबाल अंसारी, मुस्लिम पैरोकार हाजी महबूब की सुरक्षा यथावत रखी गई है।
पिछले दिनों बाबरी मस्जिद के पक्षकार इकबाल अंसारी पर अंतरराष्ट्रीय शूटर वर्तिका सिंह के हमले के बाद उनकी सुरक्षा में इजाफा किया गया था। वर्तमान में इकबाल की सुरक्षा में चार गनर तैनात हैं।
वहीं, श्रीरामजन्मभूमि न्यास के अध्यक्ष महंत नृत्यगोपाल दास को केंद्र सरकार द्वारा वाई श्रेणी की सुरक्षा प्राप्त है, इसके अलावा प्रदेश सरकार के द्वारा भी उन्हें सुरक्षा दी गई है। सीओ सिटी अरविंद चौरसिया ने बताया कि शासन के आदेश पर अयोध्या जिला प्रशासन ने 18 लोगों को गनर उपलब्ध करा दिया गया है।