कानपुर से अयोध्या आ रहे श्रद्धालुओं की बस लखनऊ - अयोध्या हाईवे पर रौनाही के सत्तीचौरा के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। इसमें 20 श्रद्धालु घायल हो गए। बस में 64 श्रद्धालु सवार थे। कानपुर से निजी बस संख्या यूपी-77-एन-3569 से चले सभी श्रद्धालु बाराबंकी के लोधेश्वर नाथ मंदिर में जलाभिषेक करने के बाद अयोध्या में रामलला और हनुमानगढ़ी के दर्शन करने आ रहे थे।