फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या: राम मंदिर में रात नौ बजे के बाद वीआईपी दर्शन पर लगी रोक, शयन आरती के लिए पास होगा अनिवार्य

Tue, 25 Jun 2024 07:40 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला संवाद, अयोध्या

सार

VIP darshan in Ram temple: राम मंदिर में अब रात नौ बजे के बाद वीआईपी दर्शन नहीं हो सकेंगे। आम श्रद्धालु भी 9:15 बजे तक ही राम मंदिर में प्रवेश कर पाएंगे।

 
विज्ञापन
रात नौ बजे के बाद नहीं होंगे दर्शन। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राम मंदिर में रात नौ बजे के बाद वीआईपी दर्शन पर रोक लगा दी गई है। साथ ही आम श्रद्धालु भी 9:15 बजे तक ही राम मंदिर में प्रवेश कर पाएंगे। यह व्यवस्था लागू कर दी गई है। रात 9:15 बजे के बाद वही श्रद्धालु जा सकेंगे जिनके पास शयन आरती का पास होगा।

विज्ञापन


राम मंदिर में सुबह 6:30 बजे से रात 10 बजे तक दर्शन की समय सारिणी प्राण प्रतिष्ठा के बाद राम मंदिर ट्रस्ट की ओर से जारी की गई थी। उस दौरान रामलला के दरबार में दो से ढ़ाई लाख भक्त रोजाना दर्शन करते थे। अब पहले की तुलना में भक्तों की संख्या आधी हो गई है। अब रोजाना 80 हजार से एक लाख श्रद्धालु दर्शन कर रहे हैं। इसलिए ट्रस्ट के ओर से दर्शन की व्यवस्था में कुछ बदलाव किया गया है। हालांकि ट्रस्ट ने इसको अब तक सार्वजनिक नहीं किया है।

राम मंदिर के मुख्य अर्चक सत्येंद्र दास ने बताया कि रामलला को शयन कराने की प्रक्रिया रात 9:15 बजे से ही शुरू हो जाती है। इसलिए आम श्रद्धालुओं को 9:15 बजे तक ही प्रवेश दिया जा रहा है। 9:15 बजे तक जितने श्रद्धालु परिसर में रहते हैं उन्हें दर्शन कराया जाता है। साथ ही वीआईपी श्रद्धालु रंग महल बैरियर से केवल नौ बजे तक ही जा पाते हैं। इसके बाद उन्हीं को प्रवेश दिया जाता है, जिनके पास शयन आरती का पास होता है। रात 10 बजे की शयन आरती के बाद रामलला को विश्राम करा दिया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें