फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ढांचा विध्वंस मामले में आज भी होगी मुख्य विवेचक की गवाही, रोज चल रही है सुनवाई

Tue, 24 Dec 2019 11:27 AM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ 
विज्ञापन
Lucknow High Court
विज्ञापन

अयोध्या स्थित ढांचा विध्वंस मामले में अभियोजन पक्ष की ओर से सीबीआई के तत्कालीन डीएसपी एम नारायण की गवाही चल रही है। इस मामले में रोजाना सुनवाई कर रहे विशेष न्यायाधीश सुरेंद्र कुमार यादव ने नारायण की शेष गवाही के लिए 24 दिसंबर की तारीख तय की थी। नारायण इस मामले में मुख्य विवेचक रहे हैं।

विज्ञापन


ढांचा विध्वंस मामले में सभी अहम गवाहों की गवाही हो चुकी है। इनमें पूर्व डीजीपी प्रकाश सिंह और पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के खिलाफ मुकदमा चलाने की स्वीकृति देने वाले बल्ली प्रसाद प्रमुख हैं। जबकि कुछ गवाहों जैसे- पूर्व डीजीपी एसवीएम त्रिपाठी, पूर्व आईएएस अधिकारी शेखर अग्रवाल और शिवदत्त सिंह को बीमारी के चलते गवाही देने से छूट दे दी गई थी।

गौरतलब है कि ढांचा विध्वंस मामले में कल्याण सिंह समेत 33 आरोपियों के खिलाफ मुकदमा चल रहा है। जबकि अन्य 16 आरोपियों की मृत्यु हो चुकी है। राजस्थान के राज्यपाल पद से हटने के बाद कल्याण सिंह इस मामले में 27 सितंबर को कोर्ट में हाजिर हुए और अपनी जमानत कराई थी। इसके साथ ही कोर्ट ने कल्याण सिंह के खिलाफ  मामले में आरोप तय कर दिए थे और अन्य आरोपियों के साथ उनकी भी सुनवाई शुरू कर दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें