फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya: नववर्ष पर श्रीराम मंदिर के शिखर पर नया ध्वज आरोहित, श्रद्धालुओं ने जय श्रीराम का किया उद्धोष

Fri, 20 Mar 2026 09:43 AM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या

सार

अयोध्या के प्रभु श्रीराम के मंदिर के शिखर का ध्वज बदल दिया गया है। इसकी सूचना श्रीराम मंदिर ट्रस्ट ने शुक्रवार को दी। इस दौरान मंदिर में मौजूद श्रद्धालु इस पल के साक्षी बनें।
विज्ञापन
श्रीराम मंदिर का ध्वज बदला गया। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिंदू नववर्ष के पावन अवसर पर श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के शिखर पर ध्वज परिवर्तन कर नवीन ध्वज विधि-विधान के साथ आरोहित किया गया। शुक्रवार को ट्रस्ट की ओर से सुबह लगभग नौ बजे इसकी सूचना ग्रुप में दी गई।

विज्ञापन


मंदिर व्यवस्था से जुड़े विश्व हिन्दू परिषद के वरिष्ठ पदाधिकारी गोपाल नागरकट्टे ने बताया कि परंपरा के अनुसार विशेष अवसरों पर मंदिर के ध्वज को बदला जाता है। नववर्ष के शुभारंभ पर ध्वज परिवर्तन को शुभ संकेत माना जाता है। इस अवसर पर मंदिर परिसर में मौजूद श्रद्धालुओं ने जय श्रीराम के उद्घोष के साथ इस धार्मिक अनुष्ठान का साक्षी बनने का सौभाग्य प्राप्त किया।

ये भी पढ़ें - भाजपा की जिला कमेटियों की घोषणा इसी सप्ताह, तीन दिनों तक लगातार बैठकें करेंगे प्रदेश अध्यक्ष और महामंत्री संगठन
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - हर जिले 100 महिलाओं को मिलेगा ड्राइविंग प्रशिक्षण, मिशन शक्ति फेज-5 के दूसरे चरण का हुआ आगाज


राष्ट्रपति ने की श्रीराम यंत्र की स्थापना
इसके पहले बृहस्पतिवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भव्य राम मंदिर में श्रीराम यंत्र की स्थापना की। इसके बाद उन्होंने यंत्र की प्रथम आरती उतारी। इस दौरान जय श्रीराम के उद्घोष, शंखध्वनि और घंटों की नाद से पूरा परिसर गुंजायमान रहा। मंदिर के दूसरे तल पर अभिजीत मुहूर्त सुबह 11:17 बजे श्रीराम यंत्र का पूजन करने के बाद राष्ट्रपति प्रथम तल पर पहुंचीं। यहां रामपरिवार की आरती उतारी। फिर भूतल में रामलला दरबार में हाजिरी लगाई। श्रीराम यंत्र स्थापना के समय राष्ट्रपति के साथ सीएम योगी आदित्यनाथ, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल मौजूद रहे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें