फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya: दियरा स्टेट की 2000 करोड़ की संपत्ति पर शुरू हुआ बड़ा विवाद, राज परिवार सीएम योगी से करेगा मुलाकात

Thu, 18 Sep 2025 07:21 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या

सार

अयोध्या के दियरा स्टेट में 2000 करोड़ रुपये की संपत्ति पर विवाद शुरू हो गया है। मामले में एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी पर भी 350 करोड़ की जमीन का बैनामा कराने का आरोप है।
विज्ञापन
राज परिवार की रानी शालिनी कुमारी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रामनगरी अयोध्या में सुल्तानपुर के दियरा स्टेट की लगभग 2000 करोड़ रुपये की संपत्ति पर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। बताया जाता है कि नौ गांवों में फैली इस संपत्ति पर अब फर्जीवाड़े का साया मंडरा रहा है। बृहस्पतिवार को दियरा स्टेट का राज परिवार अयोध्या पहुंचा और प्रेस कॉन्फ्रेंस कर गंभीर आरोप लगाए। 

विज्ञापन


राज परिवार की रानी शालिनी कुमारी ने कहा कि दियरा स्टेट के पूर्व मैनेजर शिवेंद्र शाही ने कूट रचना कर फर्जी लेटर पैड तैयार किया और राजा जगदीश प्रताप शाही की मृत्यु से पहले ही वरासत अपने नाम करवा ली। आरोप है कि इस खेल में तत्कालीन लेखपाल भी शामिल था।

मैनेजर की मृत्यु के बाद उनकी पत्नी प्रतिभा शाही और पुत्र प्रतीक व परिणय शाही के नाम पर भी वरासत दर्ज हो गई और उसके बाद जमीनों की बिक्री शुरू हुई। राज परिवार का दावा है कि करोड़ों की जमीन की खरीद-फरोख्त में बड़े अधिकारी तक शामिल हैं। यहां तक कि एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने लगभग 350 करोड़ की जमीन बैनामा करवाई है।
विज्ञापन


इस पूरे मामले में मुकदमे कोर्ट में लंबित हैं। रानी शालिनी कुमारी ने कहा कि दियरा स्टेट की संपत्ति में देवकाली मां का प्राचीन मंदिर भी शामिल है, जिसे बचाना उनकी प्राथमिकता है। जल्द ही राज परिवार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर न्याय की मांग करेगा।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें