फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: जमीन के विवाद में चले कुल्हाड़ी और बांका, छह घायल

Mon, 13 Jul 2026 02:42 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
बख्शी का तालाब। इटौंजा के नौरंगपुर गांव में रविवार सुबह विवादित जमीन पर मवेशी बांधने को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। दोनों ओर से बांका और कुल्हाड़ी चलने से दो महिलाओं समेत छह लोग घायल हो गए। पुलिस ने सभी घायलों को राम सागर मिश्र अस्पताल पहुंचाया, जहां गंभीर रूप से घायल सुरेश और सुदामा को ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर सोबरन सिंह ने बताया कि जमीन को लेकर सुरेश और सुदामा के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा है और मामला कोर्ट में विचाराधीन है। सुरेश का आरोप है कि विवादित जमीन पर मवेशी बांधने को लेकर रविवार सुबह करीब सात बजे कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गई। संघर्ष में सुरेश, उनके बेटे अंकित और आकाश व दूसरे पक्ष से सुदामा, संतोष और ममता घायल हो गए। फिलहाल किसी पक्ष की ओर से तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें