फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: टीम पिंक ने बैज पर दर्ज की रोमांचक जीत

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। टीम पिंक और टीम महरून ने अपने मुकाबले जीतते हुए अंडर-12 नीरू कपूर मेमोरियल क्रिकेट प्रतियेागिता में पूरे अंक प्राप्त किए। पिंक ने टीम बैज को दो और महरून ने टीम रस्ट को 40 रन से पराजित किया। यश साहनी ग्राउंड में खेले गए पहले मुकाबले में टीम पिंक ने 18.1 ओवर में सभी विकेट खोकर 121 रन बनाए।
विज्ञापन

आश्चर्य ने 67 रन की अर्धशतकीय पारी खेली, जबकि ईशान ने 19 रन का योगदान दिया। प्रिंस यादव ने चार और एस अर्शफी ने तीन विकेट हासिल किए। जवाब में टीम बैज लक्ष्य से दो रन पिछड़ गई और 19वें ओवर में 119 रन बनाकर आउट हो गई। अंश यादव ने सबसे अधिक 41 रन बनाए। आदित्य ने तीन और आर्यन व अर्थव ने दो-दो विकेट चटकाए।
दिन के दूसरे मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम महरून 15वें ओवर में 103 रन बनाकर आउट हो गई। विराट साहनी ने नाबाद 68 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। सिद्धार्थ और अनुभव ने तीन-तीन विकेट लिए। जवाब में टीम रस्ट के बल्लेबाज अपनी रनगति नहीं बढ़ा सके और 25 ओवर में आठ विकेट खोकर 63 रन बना सके। टीम का कोई भी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा पार नहीं कर सका। प्रद्युम्न ने 19 रन देकर चार बल्लेबाजों को अपना शिकार
विज्ञापन
विज्ञापन

बनाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें