फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीपावली के मौके पर लखनऊ को फ्लैटों का तोहफा

Tue, 20 Oct 2015 05:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
दीपावली के मौके पर आवास विकास परिषद 32 से 37 लाख रुपये के फ्लैटों योजना लाने जा रही है। वृंदावन योजना में कैलाश एन्क्लेव नाम की इस बहुमंजिला आवासीय योजना में 637 फ्लैटों के लिए रजिस्ट्रेशन फॉर्म इसी सप्ताह से मिलने लगेंगे।
विज्ञापन


जबकि रजिस्ट्रेशन इस माह के अंत में शुरू हो जाएगा जो अगले महीने के अंत तक चलेगा। जिन फ्लैटों का रजिस्ट्रेशन खोला जा रहा है, उनमें 512 फ्लैट दो बेडरूम के और 125 फ्लैट तीन बेडरूम वाले हैं।

वृंदावन योजना-चार केसेक्टर-18 में परिषद की कैलाश बहुमंजिला आवासीय योजना है। इसमें दो और तीन बेडरूम के फ्लैट बनाए गए हैं। यह योजना मध्यम आय वर्ग को ध्यान में देखते हुए लाई गई है।
विज्ञापन


योजना का रजिस्ट्रेशन 26 से 28 अक्तूबर के बीच खोला दिया जाएगा, जो एक माह तक चलेगा। इसको लेकर परिषद ने तैयारी शुरू कर दी है। रजिस्ट्रेशन कराने वालों को 10 प्रतिशत पंजीकरण राशि जमा करनी होगी।

रजिस्ट्रेशन खोलने के लिए योजना प्रभारी और अधीक्षण अभियंता की ओर से रिक्त फ्लैटों की सूचना भी मुख्यालय को भेज दी गई है। इसमें फ्लैटों की संख्या के साथ ही उनकी कीमत के बारे में बताया गया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें