लखनऊ। युवा सशक्तीकरण, नेतृत्व और नवाचार के लिए निजी विश्वविद्यालय की ओर से शनिवार को अयोध्या रोड स्थित होटल में इंदिरा यूथ यात्रा और लीडरशिप अवॉर्ड समारोह आयोजित किया गया। इसमें विभिन्न क्षेत्रों की हस्तियों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
सम्मान पाने वालों में कल्याण सिंह सुपर स्पेशिएलिटी कैंसर इंस्टीट्यूट की गवर्निंग काउंसिल के सदस्य सुनील मिश्र, अधिवक्ता मनोज राय, हिंदू वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील शुक्ला, महिला एवं बाल कल्याण विभाग अयोध्या मंडल के उपनिदेशक सर्वेश कुमार पांडेय थे। मौके पर सारेगामापा शो की रनरअप प्रियांशी श्रीवास्तव ने संगीतमय प्रस्तुति से मंत्रमुग्ध कर दिया।