फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: राज्य कर्मचारी साहित्य संस्थान का पुरस्कार समारोह आज, इन्हें मिलेगा सम्मान

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। राज्य कर्मचारी साहित्य संस्थान, उत्तर प्रदेश का रजत जयंती समारोह रविवार को लखनऊ विश्वविद्यालय के मालवीय सभागार में मनाया जाएगा। इस दौरान 24 राज्यकर्मी साहित्यकारों को एक-एक लाख रुपये के पुरस्कार दिए जाएंगे। संस्थान की महामंत्री डॉ. सीमा गुप्ता ने बताया कि समारोह दोपहर एक बजे से होगा। मुख्य अतिथि के रूप में उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक की मौजूदगी रहेगी। अध्यक्षता आईएएस अखिलेश मिश्र करेंगे। अखिलेश मिश्र संस्थान के अध्यक्ष भी हैं। इस दौरान तीन लोगों को साहित्य बंधु पुरस्कार से नवाजा जाएगा, जिसमें दो आईएएस शामिल हैं। तीन अन्य साहित्यकारों को प्रशंसा पत्र दिया जाएगा, जबकि नौ साहित्यकारों को साहित्य गौरव पुरस्कार से अलंकृत किया जाएगा।
विज्ञापन


इन्हें मिलेंगे एक-एक लाख के पुरस्कार

अवधेश निगम, मोहम्मद अली साहिल, श्रीनिवास त्रिपाठी, डॉ. सोम कुलश्रेष्ठ, अनुज अग्रवाल, प्रदीप कुमार पांडेय, प्रो. रचना शर्मा, संतोष कुमार तिवारी ‘कौशिल’, कुलदीप किशोर तिवारी ‘कलश’, सुफलता त्रिपाठी, ऋचा पाठक, सौदागर सिंह, डॉ. शमीम इरशाद आजमी, डॉ. बिन्नो अब्बास रिजवी, त्रिवेणी प्रसाद दुबे, रमाशंकर सिंह, अशोक पांडेय ‘अनहद’, राम लखन यादव, डॉ. जटाशंकर त्रिपाठी, डॉ. सत्येंद्र कुमार सिंह, शमा परवीन, जलगुरु महेंद्र मोदी - आईपीएस, डॉ. जशभाई एन. पटेल और दयाशंकर श्रीवास्तव।

इन्हें मिलेगा साहित्य बंधु पुरस्कार

डॉ. वेदपति मिश्रा - आईएएस
सूर्यपाल गंगवार - आईएएस

लता कादंबरी

इन्हें मिलेगा साहित्य गौरव
डॉ. रामकृष्ण लाल जगमग, लोकेश त्रिपाठी, शालिनी पांडेय, संपत्ति कुमार मिश्रा, मुनेंद्र सिंह राठौर, डॉ. अनिला सिंह चाड़क, सिराज मंजर काकोरवी, वंदना शुक्ला और प्रदीप सारंग।
विज्ञापन


इन्हें मिलेगा प्रशंसा पत्र
रत्नदीप दीक्षित, अंशुल बंसल व विवेक सिंह।

अमर उजाला ने 14 जनवरी को ही कर दिया था पांच नामों का खुलासा
राज्य कर्मचारी साहित्य संस्थान की ओर से समारोह के एक दिन पहले तक भी पुरस्कार पाने वालों की सूची सार्वजनिक नहीं की गई। हालांकि, अमर उजाला ने 14 जनवरी को ही लखनऊ के पांच साहित्यकारों के नामों का खुलासा अपनी खबर में कर दिया था। इन साहित्यकारों में संतोष कुमार तिवारी ‘कौशिल’, कुलदीप किशोर तिवारी ‘कलश’, रमाशंकर सिंह, अशोक पांडेय ‘अनहद’ और मोहम्मद अली साहिल के नाम शामिल थे। इन पांचों साहित्यकारों को भी रविवार को एक-एक लाख के पुरस्कार से नवाजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें