फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवध क्षेत्र: 65 विधानसभाओं में महज 20 में आगे रह सकी भाजपा, इंडिया गठबंधन ने किया शानदार प्रदर्शन

Sun, 23 Jun 2024 06:03 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला टीम डिजिटल, लखनऊ

सार

Lok Sabha Election Result: अवध क्षेत्र की 13 लोकसभा सीटों में आने वाली 65 विधानसभाओं में 45 सीटें इंडिया गठबंधन जीतने में सफल रहा है। लखनऊ सीट की सभी विधानसभाएं भी भाजपा जीतने में सफल नहीं रही। 
विज्ञापन
अवध क्षेत्र के चुनावी परिणाम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोकसभा और विधानसभा के चुनाव अलग-अलग पैटर्न और मुद्दों पर होते हैं। एक के परिणामों के साथ दूसरे को सीधे तौर पर नहीं जोड़ा जा सकता लेकिन चुनावी माहौल का एक ट्रेंड जरूर समझ में आ जाता है। यूपी के अवध क्षेत्र में लोकसभा की 13 सीटें आती हैं। इस बार लोकसभा चुनावों में इन 13 सीटों में भाजपा को चार और इंडिया गठबंधन को नौ सीटें मिली हैं। यदि हम इंडिया गठबंधन की नौ सीटों को कांग्रेस और सपा में अलग करके बांटें तो कांग्रेस के पास चार सीटें और सपा के पास पांच सीटें हैं।

विज्ञापन


इन 13 सीटों को हम विधानसभा में बांटें तो यह 65 विधानसभा क्षेत्र होते हैं। 2024 के लोकसभा चुनाव परिणामों को हम विधानसभा वार बढ़त के रूप में देखें तो 65 में से 45 सीटों पर इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार आगे रहे हैं। जबकि महज 20 सीटों पर भाजपा अपनी बढ़त बना सकी है। इस लिहाज से देखें तो वह इंडिया गठबंधन भाजपा से दोगुनी से अधिक सीटें जीतने में सफल रहा है। 

चार जगह क्लीन स्वीप
चार ऐसे लोकसभा क्षेत्र हैं जहां इंडिया गठबंधन सभी विधानसभाओं में बढ़त लेने में कामयाब रहा है। रायबरेली, अमेठी, अंबेडकरनगर और बाराबंकी वह लोकसभा सीटें हैं जहां इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी हर विधानसभा में बढ़त लेते दिखें। इन चार में से अंबेडकरनगर को छोड़कर बाकी तीन सीटों पर कांग्रेस के उम्मीदवार जीतने में सफल रहें। अंबेडकरनगर में सपा प्रत्याशी ने सभी विधानसभाओं में विजयी पायी है। 
विज्ञापन


राजनाथ भी नहीं रह सके सभी जगह आगे
भाजपा का प्रदर्शन अवध के क्षेत्र में किस कदर खराब रहा है इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि भाजपा का गढ़ मानी जाने वाली लखनऊ सीट की पांच विधानसभाओं में राजनाथ सिंह सिर्फ तीन में आगे रह सके। दो में राजनाथ सिंह को हार मिली। इन दो पर सपा प्रत्याशी को बढ़त मिली।  भाजपा के लिए सबसे अच्छा प्रदर्शन कैसरगंज सीट पर रहा। यहां भाजपा के प्रत्याशी पांच में से चार विधानसभा क्षेत्रों में बढ़त बनाने में कामयाब रहे हैं। 

कौन सी सीटें भाजपा के पास
इन 13 लोकसभा क्षेत्रों में भाजपा के पास लखनऊ, कैसरगंज, बहराइच और गोंडा की सीटें है। इस तरह भाजपा 13 में से महज चार सीटें जीतने में सफल रही। 

इंडिया गठबंधन के पास नौ सीटें 
इन 13 सीटों में से इंडिया गठबंधन के पास नौ सीटें हैं। इनमें से रायबरेली, अमेठी, बाराबंकी और सीतापुर कांग्रेस के पास है तो वहीं श्रावस्ती, अंबेडकरनगर, सुल्तानपुर, फैजाबाद, और मोहनलालगंज सीटें सपा के पास हैं। 

ये क्षेत्र आते हैं अवध में
अवध क्षेत्र में लखनऊ, मोहनलालगंज, रायबरेली, अमेठी, श्रावस्ती, अंबेडकरनगर, सुल्तानपुर, कैसरगंज, गोंडा, फैजाबाद, बाराबंकी, बहराइच और सीतापुर लोकसभा क्षेत्र आते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें