फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाराबंकीः ड्राइवर ने दिया सूझबूझ का परिचय, बर्निंग ट्रेन बनने से बची अवध-असम एक्सप्रेस

Wed, 22 May 2019 04:28 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क/अमर उजाला, barabanki
विज्ञापन
आउटर पर टूटकर लटका था बिजली का तार, चालक ने रोकी ट्रेन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बाराबंकी में अवध-असम एक्सप्रेस मंगलवार की सुबह बर्निंग ट्रेन बनने से बच गई। गोरखपुर से लखनऊ जा रही ट्रेन के बाराबंकी स्टेशन के आउटर पर पहुंचने के दौरान ओवरहेड विद्युत लाइन का तार टूटकर लटक गया। इसकी जानकारी होते ही चालक ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन को उससे पहले रोक दिया और स्टेशन अधीक्षक को बताया।

विज्ञापन


आनन-फानन में अधिकारी मौके पर पहुंचे। तार में उच्च क्षमता का करंट प्रवाहित था। इससे यात्रियों में हड़कंप मच गया। ट्रेन करीब एक घंटे तक खड़ी रही। लखनऊ से आई टीम को बिजली का तार हटाने में करीब तीन घंटे का समय लगा।

इसके चलते उस ट्रैक पर तीन घंटे तक रेलमार्ग प्रभावित रहा। जानकारी के मुताबिक अवध-असम एक्सप्रेस ट्रेन (15909) मंगलवार सुबह गोरखपुर से लखनऊ की तरफ जा रही थी। बाराबंकी रेलवे स्टेशन के आउटर पर ट्रेन के पहुंचने के दौरान बिजली की ओवरहेड लाइन का तार टूटकर लटक गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

एक घंटे तक खड़ी रही ट्रेन

डेमो
यह देख चालक ने इमरजेंसी ब्रेक लगाते हुए ट्रेन रोक दी और वॉकी-टॉकी से सूचना स्टेशन अधीक्षक विनय कुमार शुक्ला को दी। इसके बाद टीम के साथ स्टेशन अधीक्षक ने प्लेटफार्म नंबर दो के करीब पहुंची ट्रेन को बैक करवाकर उसे प्लेटफार्म नंबर एक पर पहुंचाया।

इससे करीब एक घंटे तक ट्रेन खड़ी रही। आठ बजकर पांच मिनट पर उसे लखनऊ के लिए रवाना किया जा सका। बिजली के तार को सही करने के लिए तत्काल लखनऊ कंट्रोल रूम को सूचना दी गई। पावर बैगन के साथ पहुंची टीम ने करीब तीन घंटे की मशक्कत कर टूटे तार को सही किया। इसके बाद प्लेटफार्म नंबर दो पर ट्रेनों का आवागमगन शुरू हो सका।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें