फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: सहालग की धूम से ऑटोमोबाइल सेक्टर ने पकड़ी रफ्तार, पिछले साल के मुकाबले 20 फीसदी की बढ़ोतरी

Wed, 11 Jun 2025 12:46 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

ऑटोमोबाइल सेक्टर में इस बार पिछले साल के मुकाबले 20 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। इससे कारोबारियों के चेहरे खिल गए हैं। वहीं, लखनऊ शहर में बाइकों के मुकाबले कारों की बिक्री ज्यादा हुई है।
विज्ञापन
सहालग से ऑटोमोबाइल सेक्टर की बढ़ी रफ्तार। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मई में सहालग की धूम से इस बार ऑटोमोबाइल सेक्टर ने खूब रफ्तार भरी। लखनऊ समेत प्रदेश भर में सबसे ज्यादा दो पहिया वाहन बिके हैं। हालांकि, कारों की बिक्री में दो से तीन प्रतिशत की कमी आई है। गर्मी की सहालग पिछले साल के मुकाबले इस बार कारोबार में 20 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई।

विज्ञापन


सबसे ज्यादा 26 फीसदी बिक्री दोपहिया वाहनों की हुई है। दोपहिया वाहनों के बड़े डीलर मोहित शर्मा बताते हैं कि अप्रैल में बिक्री स्लो थी, लेकिन मई में अच्छी बिक्री हुई है। लखनऊ में ही 10 प्रतिशत की रफ्तार से बिक्री बढ़ी है, जो कि पिछले साल के मुकाबले अच्छी साबित हुई। उधर, फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन के आंकड़ों में भी प्रदेश भर में सबसे ज्यादा दोपहिया वाहनों की बिक्री में वृद्धि देखी गई है।

ये भी पढ़े- यूपी: आज कई जिलों में 45 के पार जा सकता है पारा, स्वास्थ्य विभाग ने जारी किया अलर्ट; सुबह से लू जैसी हवा
विज्ञापन


प्रदेश भर में पिछले साल मई की सहालग में जहां 2.52 लाख दोपहिया वाहन बिके, वहीं इस साल यह आंकड़ा बढ़कर 3.17 लाख पहुंच गया। इसके बाद श्री व्हीलर वाहनों का नंबर है। उनका आंकड़ा 15 प्रतिशत बढ़कर 26247 से 30067 वाहनों तक पहुंच गया। हालांकि, कामर्शियल वाहनों की बिक्री चार प्रतिशत तक घटी है। पिछले साल जहां 7,231 कामर्शियल वाहन बिके वहीं इस बार 6,944 वाहन ही बिके। हालांकि, ट्रैक्टर में नौ प्रतिशत की वृद्धि देखी गई। पिछले साल जहां 11,751 ट्रैक्टर विके वहीं इस साल 12,790 ट्रैक्टर बिके।

ये भी पढ़े-  UP Weather : पूर्वी यूपी में आज से बदलेगा मौसम, पश्चिमी में दो दिन प्रचंड गर्मी और लू से राहत की नहीं उम्मीद

फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष प्रतीक जैन बताते हैं कि दोपहिया वाहनों की खूब मांग रही। हालांकि, कारों की बिक्री में 2-3 फीसदी की मामूली कमी दर्ज की गई है।

प्रदेश में कारोबार की स्थिति

 
वाहन मई 2025 मई 2024 प्रतिशत
दोपहिया 3,17,071 2,52,000 बढ़ी 25.82%
तिपहिया 30.067 26,247 बढी 14.55%
व्यावसायिक 6,944 7,231 घटी 4%
व्यक्तिगत 5,467 36,434 घटी 3%
 
वाहन मई 2025 मई 2024 बिक्री में बढ़त
दोपहिया 8267 8204 1%
तिपहिया 1596 1463 9%
कार 4653 3868 16%
विज्ञापन

लखनऊ में बाइक से ज्यादा बिकीं कारें

प्रदेश भर के आंकड़ों में जहां मई में बाइकों की बिक्री ज्यादा हुई, वहीं सहालग में लखनऊ के लोगों ने कारों की खरीदारी पसंद की। पिछले साल मई में जहां लखनऊ में 3868 कारें बिकीं वहीं इस साल सहालग में यह आंकडा बढ़कर हो गया, जो कि करीब 16 फीसदी अधिक है। वहीं, पिछले साल मई में 8204 बाइकें बिकीं, जबकि इस साल मामूली बढ़त के साथ यह आंकड़ा 8,267 हो गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें