फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ: चार दिन चार बाजारों में ऑटो-टेंपो, कारों पर प्रतिबंध; घर से निकलने से पहले देख लें पूरा रूट चार्ट

Thu, 05 Nov 2026 10:20 AM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

दिवाली की खरीदारी के कारण लखनऊ के अमीनाबाद, भूतनाथ, हजरतगंज और पत्रकारपुरम बाजारों में छह से नौ नवंबर तक ऑटो-टेंपो और कारों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाते हुए नया डायवर्जन प्लान लागू किया गया है। ट्रैफिक पुलिस ने जाम से बचाव के लिए पार्किंग स्थल तय किए हैं तथा आपातकालीन वाहनों के सुचारू आवागमन के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किया है।
विज्ञापन
ट्रैफिक प्लान जारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी लखनऊ में दिवाली की खरीदारी के लिए शहर के बाजारों में भीड़ उमड़ रही है। इसे देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने छह से नौ नवंबर तक चार प्रमुख बाजारों में ऑटो-टेंपो से लेकर कारों तक की एंट्री पर प्रतिबंध लगा दिया है। इन चार दिनों तक अमीनाबाद, भूतनाथ, हजरतगंज, पत्रकारपुरम बाजार के लिए डायवर्जन प्लान भी जारी किया गया है।
  • हैदरगंज, सआदतगंज की ओर से आने वाले थ्री व्हीलर, विक्रम, टैंपो नक्खास तिराहे से नादान महल रोड होकर यहियागंज, रकाबगंज पुल होकर अमीनाबाद की ओर नहीं जा सकेंगे। ये वाहन नक्खास तिराहे से सीधे मेडिकल कॉलेज चौराहा, शाहमीना तिराहा होकर जा सकेंगे।
  • पॉलीटेक्निक चौराहे से भूतनाथ मार्केट की तरफ जाने वाला सामान्य यातायात भूतनाथ तिराहे से दाहिने मुड़कर नहीं जा सकेगा। यह भूतनाथ तिराहे से लेखराज मार्केट चौराहा से दाहिने, नीलगिरि चौराहा से दाहिने होकर जाएगा।
  • कलेवा चौराहे से गार्डेन बेकरी तिराहे से बाएं सामान्य यातायात भूतनाथ बाजार नहीं जा सकेगा। यह गार्डेन बेकरी के सामने से नीलगिरि चौराहे से बाएं लेखराज मार्केट चौराहे से बाएं होकर जा सकेगा।
  • मनोज पांडेय चौराहे से बाएं पत्रकारपुरम की तरफ सामान्य यातायात नहीं जाएगा। यह दयाल पैराडाइज चौराहे से हुसड़िया चौराहा होकर जा सकेगा।
  • हुसड़िया चौराहे से पत्रकारपुरम चौराहे की तरफ सामान्य यातायात नहीं जाएगा। यह हुसड़िया चौराहे से सीधे दयाल पैराडाइज चौराहा होकर जा सकेगा।
  • नीलकंठ मोड़ आर्यन रेस्टोरेंट तक कोई वाहन बाजार में नहीं जा सकेगा। इसी प्रकार आर्यन रेस्टोरेंट से नीलकंठ की ओर कोई वाहन नहीं जा सकेगा।
  • चारबाग से आने वाले वाहन अटल चौक से बाएं मेफेयर तिराहा, अल्का तिराहा की तरफ जा सकेंगे। कोई भी वाहन अटल चौक से डीएम आवास के बीच नहीं रुकेगा। इसे नो-स्टॉप जोन बनाया गया है।
  • लीला सिनेमा रोड से यातायात बैंक ऑफ इंडिया तिराहे से बाएं, अल्का तिराहा से बाएं हजरतगंज की ओर नहीं जा सकेगा। बैंक ऑफ इंडिया तिराहे से दाएं डनलप तिराहे से सहारा मॉल की तरफ जा सकेंगे।
  • सप्रू मार्ग से डनलप तिराहे से अल्का तिराहे की तरफ यातायात नहीं चलेगा। डनलप तिराहे से बाएं बैंक ऑफ इंडिया होते हुए हजरतगंज और दाहिने सहारा मॉल होकर शाहजनफ रोड होते हुए जा सकेंगे।
  • सिकंदरबाग चौराहे से शाहजनफ रोड होते हुए सहारागंज मोड़ से बाएं डनलप तिराहा, बैंक ऑफ इंडिया होते हुए अल्का तिराहे की तरफ यातायात नहीं जाएगा। 
  • सहारागंज मोड़ से सीधे चिरैयाझील होते हुए जा सकेंगे।परिवर्तन चौक से हजरतगंज की तरफ यातायात नहीं चलेगा। सकेगा। यह केडी सिंह बाबू स्टेडियम तिराहे से चिरैयाझील होते हुए सिकंदरबाग होकर जा सकेंगे।
  • लालबाग चौराहे से मेफेयर तिराहा आने वाला यातायात लालबाग से वाल्मीकि तिराहा (थाना हजरतगंज के सामने से होकर) से बाएं मुड़कर केडी सिंह स्टेडियम से आगे जा सकेगा।

यहां खड़े किए जा सकेंगे चार पहिया वाहन

जिन लोगों को हजरतगंज बाजार में खरीदारी करनी है वे अपने चार पहिया वाहन लीला सिनेमा रोड से मल्टीस्टोरी पार्किंग के पिछले गेट से अंदर आकर खड़े कर सकेंगे। परिवर्तन चौक से हजरतगंज बाजार के लिए आने वाले चार पहिया वाहन हिंदी संस्थान से बाएं मुड़कर सरोजनी नायडू पार्क की भूमिगत पार्किंग में खड़े किए जा सकेंगे। 
विज्ञापन


अमीनाबाद बाजार जाने वालों के चार पहिया वाहन झंडे वाला पार्क के पास बनी भूमिगत पार्किंग में खड़े होंगे। भूतनाथ बाजार आने वालों को यहां की भूमिगत पार्किंग में चार पहिया वाहन खड़े करने होंगे। पत्रकारपुरम बाजार आने वालों को आसपास की खाली जगहों पर चार पहिया खड़े करने होंगे। 

डायवर्जन मार्ग पर आपातकालीन स्थिति में एंबुलेंस, फायर सर्विस, स्कूली वाहन, शव वाहन को ट्रैफिक पुलिस निकलवाएगी। इसके लिए कंट्रोल नंबर 9454405155 पर संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें