फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: ऑटो में टप्पेबाजी करने वाला गिरोह पकड़ा गया

Wed, 15 Apr 2026 02:29 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
टप्पेबाजी के आरोप में गिरफ्तार शेषकला, पूजा, गाैरी व दयालाल।
विज्ञापन
लखनऊ। ऑटो, टेंपो और ई रिक्शा यात्रियों को उलझाकर जेवर चोरी व टप्पेबाजी करने वाले महिला गिरोह का खुलासा करते हुए कृष्णानगर पुलिस ने तीन महिलाओं और एक पुरुष को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास चोरी की गई सोने की चेन, एक अंगूठी और पायल बरामद की गई है।
विज्ञापन




डीसीपी दक्षिणी अमित आनंद ने बताया कि कृष्णानगर इलाके में नवंबर 2025 से बीते मार्च के बीच टप्पेबाजी की तीन घटनाएं घटी थीं। इस मामले में कृष्णानगर पुलिस की एक टीम को आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगाया गया था। पुलिस टीम ने घटनास्थल और उसके आसपास लगे 600 से 700 सीसीटीवी कैमरों को चेक किया और वारदात को अंजाम देने वाले गिरोह का पता लगाते हुए मंगलवार को डूडा कॉलोनी आशाराम बापू मार्ग मानसनगर से दुबग्गा सीतापुर बाईपास झुग्गी झोपड़ी निवासी शेषकला, उसके पति दयालाल, पूजा और गौरी देवी को गिरफ्तार किया। शेषकला, दयालाल और पूजा मूल रूप से नागपुर के रहने वाले हैं, जबकि आरोपी गौरी देवी बिहार के आरा की निवासी है।





महिला दरोगा ने सादे कपड़े में एक हफ्ते तक की रेकी
एसीपी कृष्णानगर रजनीश वर्मा ने बताया कि गिरोह का पकड़ने में कृष्णानगर थाने पर तैनात महिला दरोगा सिद्धि मिश्रा की सबसे अहम भूमिका रही। फुटेज मिलने के बाद उन्होंने सादे कपड़े में कई दिनों में घूम-घूम कर गिरोह के बारे में पता किया। इसके बाद उन्होंने गिरोह के निवास स्थान की पूरी रेकी कर जानकारी जुटाई और फिर पुलिस ने इस गिरोह को पकड़ा। एसीपी ने बताया कि शेषकला इस गैंग की सरगना है और उसके खिलाफ बख्शी का ताला, मड़ियांव, हरदोई, नाका में चोरी के कई मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन






उल्टी करने के बहाने या पिन चुभोकर वारदात को देते थे अंजाम
एसीपी ने बताया कि पूछताछ में पकड़े गए आरोपियों ने बताया कि वे लोग ऑटो, टेंपो और ई रिक्शा में सफर करने वाले ऐसे वृद्धों को शिकार बनाते थे जो जेवर पहने होते थे। सफर के दौरान आरोपी महिलाएं उल्टी करने या पीड़ित को सेफ्टीपिन चुभोकर उन्हें उलझाकर जेवर चोरी कर लेते थे। आरोपी नागपुर से ट्रेन से लखनऊ व अन्य शहरों में जाकर इलाज के नाम पर या फेरी लगाने के बहाने भीड़भाड़ वाले इलाके में वारदात को अंजाम देते थे।





बार-बार पता बदले देते थे
आरोपियों ने बताया कि पुलिस से बचने के लिए न सिर्फ अपना ठिकाना बदलते थे, बल्कि आधार कार्ड पर भी पता बदलवा लेते थे। ऐसे में ट्रेस करना पुलिस के लिए मुश्किल होता था।

टप्पेबाजी के आरोप में गिरफ्तार शेषकला, पूजा, गाैरी व दयालाल।

टप्पेबाजी के आरोप में गिरफ्तार शेषकला, पूजा, गाैरी व दयालाल।

टप्पेबाजी के आरोप में गिरफ्तार शेषकला, पूजा, गाैरी व दयालाल।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें